*केकड़ी* अजमेर।
केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है कि मुख्यालय पर स्थित राजकीय अस्पताल में ब्लड बैंक की शुरूआत हो गई है। संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम नेआज सोमवार को इस ब्लड बैंक का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। ब्लड बैंक की शुरुआत से ब्लड के अभाव में अब मरीजों को रैफर नहीं किया जाएगा जबकि पहले कई बार रोगियों को ब्लड के अभाव में रैफर कर दिया जाता था। इस नवस्थापित ब्लड बैंक में 600 यूनिट ब्लड स्टोरेज की क्षमता होगी जिसमें करीब करीब सभी ग्रुपो का ब्लड 24 घण्टे उपलब्ध रहेगा।
अस्पताल प्रभारी डॉ गणपत पुरी के अनुसार ब्लड बैंक में सभी आवश्यक आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हो गए है जिनमें प्रमुखतः वेइंग मशीन, प्लाज्मा एक्सप्रेशर,कलक्शन मॉनिटर, वीडीआर उपलब्ध है वही स्टोरेज के लिए बड़े फ्रीज, ब्लीडिंग कोच लगाए गए हैं।
डॉ पुरी के अनुसार ब्लड बैंक के लिए पर्याप्त स्टाफ नियुक्त किया गया है जिसमे डॉ सौरभ चौधरी को प्रभारी के रूप में लगाया गया है। वहीं 2 लेब टेक्नीशियन, 2 लैब असिस्टेंट,ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
गत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भव्य अस्पताल भवन निर्माण के दौरान निवर्तमान विधायक डॉ रघु शर्मा ने भी अस्पताल में ब्लड बैंक लगाने के प्रयास किये थे लेकिन सत्ता परिवर्तन के कारण उस समय ब्लड बैंक शुरू नहीं हो सका। बाद में विधायक शत्रुघ्न गौतम ने प्रयास किये और उन्हें सफलता मिली। 2015 में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने बजट में केकड़ी में ब्लड बैंक के खोले जाने की घोषणा की। जो विभिन्न खानापूर्ती ने बाद अब 2018 जाकर शुरू हो पाई है।
केकड़ी अस्पताल में ब्लड बैंक के शुरू हो जाने पर अब विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं को ब्लड डोनेट कैम्प के लिए अजमेर जयपुर से चिकित्सा टीम नही बुलानी पड़ेगी।
कुल मिलाकर केकड़ी अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना क्षेत्रवासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। उम्मीद है कि ब्लड के अभाव में इधर उधर भटकने वाले रोगियों के लिए ये बहुत बड़ी राहत साबित होगी।