मोदी के संकल्प से सिद्धि कार्य हेतु कार्यकर्ताओ ने भरे संकल्प पत्र

केकड़ी,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं व जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने के लिए गठित संकल्प सिद्धि समिति द्वारा आज नगर पालिका केकड़ी में केंद्र सरकार के गौरवमय चार वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्र सेवा संकल्प दिवस मनाया गया,
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संकल्प सिद्धि के सम्भाग संयोजक विपुल चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमन्त्रि नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए देश मे अनेक योजनाएं चलाई है व निस्वार्थ भाव से नखाऊंगा व न खाने दूंगा के नारे के साथ बिना अपने परिवार को आगे बढ़ाए कार्य प्रारम्भ किया व 2022 तक देश को इस मुकाम तक पहुचाने का संकल्प लिया व इसके लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं प्रारम्भ की ओर इन योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर तक पहुचने के लिए व जनजागरण के लिए बूथ स्तर तक संकल्प सिद्धि टीम बनाई है जो सारी योजनाओ को घर घर तक पहुचायेगी।पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल ने सभी को केंद्र सरकार के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओ को आजाद भारत मे सीधे गरीब व्यक्तियों तक पहुचाने का रिकार्ड कायम किया है लेकिन सरकारी कार्य को तेज रफ्तार से नीचे तक पहुचाने के लिए हमे एकजुटता से कार्य करना होगा, जिला संयोजक सूर्यप्रकाश खण्डेलवाल ने संकल्प से सिध्दि नवभारत निर्माण के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच की सरकारें आती है चलती है पर देश अपना प्राचीन गौरव नही पा सका है अब हमारा उद्देश्य भारत के स्वर्णिम इतिहास ओर देश को खोया हुआ गौरव वापस दिलाने हेतु किये गए कार्यो व देश के नवनिर्माण हेतु किये गए कार्यो व किये जाने वाले कार्यो के बारे में बताया। सम्भाग सहसंयोजक रामस्वरूप चोधरी ने अपने सम्बोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के सपनो का भारत बनाने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 तक भारत के लोगो को भारत नवनिर्माण के लिए कार्य करने का आव्हान किया,कार्यक्रम को पूर्व पालिकाध्यक्ष किशनलाल डसानिया,लक्ष्मण सिंह राठौड़,मण्डल अध्यक्ष रामनिवास तेली ने भी सम्बोधित किया,
कार्यक्रम में सम्भाग प्रभारी विपुल चतुर्वेदी ने उपस्थित कार्यकर्ताओ से नवभारत निर्माण संकल्प पत्र भरवाए व इसके प्रति कार्य करने की शपथ भी दिलाई,
कार्यक्रम के प्रारम्भ में संकल्प सिद्धि के सम्भाग संयोजक विपुल चतुर्वेदी,जिला संयोजक,सूर्यप्रकाश खण्डेलवाल,सम्भाग सहसंयोजक रामस्वरूप चोधरी ,नगर पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल,मण्डल अध्यक्ष रामनिवास तेली का पूर्व पालिकाध्यक्ष किशन लाल डसानिया,चांदमल जेन,महावीर सिंह भाटी व राजेन्द्र विनायका ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में महेश बोयत को केकड़ी विधानसभा का प्रभारी मनोनीत किया,संकल्प से सिद्धि के जिला सहसंयोजक हीराचन्द खूंटेटा को केकड़ी विधानसभा का प्रभारी मनोनीत किया गया,
कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री अनिल राठी व रामबाबू सांगरिया,केशकला बोर्ड सदस्य सुरेश सेन,भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर,भाजपा मन्त्रि गोपाल पारीक,भाजपा नेता सुरेश बेरवा,पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष महावीर साहू,लक्ष्मण सिंह राठौड़,राज राजेश्वर व्यास,पृथ्वीराज जीनगर,हेमराज सैनी, कमल सांखला,
कार्यक्रम का संचालन जिला सहसंयोजक हीराचन्द खूंटेटा ने किया।

error: Content is protected !!