गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़े में पीलाया ओ आर एस का घोल

गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़े के अंतर्गत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर की सभी राजकीय डिस्पेंसरियों में ओ आर एस का घोल बच्चों को पीलाया गया इसी क्रम में मदार गेट स्थित कस्तूरबा चिकित्सालय में इस शिविर का शुभारंभ सदस्य एमआरएस एवं मनोनीत पार्षद सुरेश चंद गोयल ने किया चिकित्सक पुष्प लता गौड ने बताया कि यह पखवाड़ा महत्वपूर्ण एवं आवश्यक होता है ।
हर वर्ष इस समय ओआरएस का घोल बच्चों को पिलाया जाता है। साथ ही ओआएस के पाउच भी निशुल्क वितरित किए जाते हैं उन्होंने बताया कि इस वर्ष यह पखवाड़ा 28 मई से 9 जून तक रहेगा जिसमें आने वाले सभी बच्चों और अभिभावकों को ओ आर एस का घोल कैसे बनाया जाए, उसका कैसे उपयोग किया जाए और उसकी उपयोगिता के बारे में बताया जाएगा।

error: Content is protected !!