अजमेर, 28 मई। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि अजमेर जिले में 31 मार्च 2018 तक पंचायतीराज संस्थाओं के रिक्त रहे पदों पर उप चुनाव होंगे। पंचायत समिति श्रीनगर के पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्या 25, श्रीनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सनोद में वार्ड संख्या 4, रामनेर ढाणी में वार्ड संख्या 3, बबाईचा में वार्ड संख्या 2, पीसांगन की जेठाना में वार्ड संख्या 12, सरवाड़ की जोताया में वार्ड संख्या 10, मसूदा की सतावडिया के वार्ड संख्या 9 तथा भिनाय की पड़ांगा के वार्ड संख्या एके लिए उपचुनाव होंगे। अधिसूचना जारी होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहित लागू हो गई है।
2 हजार 824 प्रकरणों का हुआ निस्तारण
अजमेर 28 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार 2018 के अन्तर्गत सोमवार को 2हजार 824 प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई।
जिला कलक्टर आरती डोगरा ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी स्तर पर 550 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें खाता दुरूस्ती के 516, विभाजन के 6, खातेदारी घोषणा के 5, स्थायी निषेधाज्ञा के एक, ईजराय के 3, रास्ते के 7, पत्थरगढ़ी के एक, गैर खातेदारी से खातेदारी के 3 तथा अन्य 8 है। तहसीलदार स्तर पर 2 हजार 274 प्रकरण निस्तारित हुए । इनमे से नामांतरण के 774, खाता दुरूस्ती के 199, खाता विभाजन के 18, सीमाज्ञान के 12, गैर खातेदारी से खातेदारी के 3, धारा 251 के 5, राजस्व नकले 403 एवं अन्य 847 है।
उपकरण से वंचित दिव्यांग कराए पंजीयन
अजमेर 28 मई। प. दीन दयाल उपाध्याय दिव्यांग उपकरण शिविर के द्वितीय चरण के अन्तर्गत अंग उपकरण वितरित करने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करवाने के संबंध में बैठक आयोजित हुई।
जिला परिषद के मुख्यकार्यकारी अधिकारी श्री अरूण गर्ग ने बताया कि अंग उपकरण से वंचित दिव्यांगों को उपकरण प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। पंजीकृत दिव्यांगों को आवश्यकता अनुसार ट्राइसाईकिल, व्हील चैयर, कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ, कैलिपर्स, कान की मशीन, बुजुर्ग छड़ी, ब्लाइंड स्टीक आदि अंग उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त सचिव श्री सुरेश मेहरा तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री संजय सावलानी उपस्थित थे।