अजमेर 28 मई भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा आयोजित किए जा रहे प्रबुद्धजन सम्मेलन को लेकर व्यवस्थाओं की दृष्टि से एक बैठक आज होटल एंबेसी में आयोजित की गई बैठक आगामी 3 जून को स्थानीय जवाहर रंगमंच में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा आयोजित किए जा रहे प्रबुद्धजन सम्मेलन की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के साथ विभिन्न संगठनों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग की सूचियो के अनुसार निमंत्रण देने की श्रेणीवार जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष अरविंद यादव व कार्यक्रम संयोजक सोम रतन आर्य ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए समितियों का निर्माण कर संबंधित जिम्मेदारियां बाटी।
श्री आर्य ने बताया कि निमंत्रण से लेकर मंच व रंगमंच हाल की साज सज्जा तथा फ़ोन कॉलिंग द्वारा सभी की निमंत्रण देने का व्यापक कार्य भाजपा आई टी विभाग को दिया गया अन्य सभी कार्यों का विभाजन भी किया गया है ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि प्रबुद्ध जन समाज का वह वर्ग है जिसे समाज का मार्गदर्शक माना जाता है। श्री यादव ने कहा कि कला, साहित्य , शिक्षा, न्याय ,खेल सहित वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, सामाजिक ,धार्मिक ,शैक्षणिक, व्यापारिक संस्थाएं, एवं प्रमुख व्यक्तियों ,खिलाड़ियों, विभिन्न सामाजिक ,सांस्कृतिक ,धार्मिक, संगठनों के प्रमुख सहित समाचार पत्रों के संपादक, ,उद्योगपति, किसान संगठन ,व्यापारिक समितियों के प्रमुख व बार एसोसिएशन ,सी ए एसोसिएशन सहित हर वर्ग को इस प्रबुद्धजन सम्मेलन में जुड़ने का प्रयास संगठन द्वारा किया जा रहा है।
बैठक में यादव व आर्य सहित सम्मेलन सह संयोजक डॉ प्रियशील हाड़ा, सतीश बंसल, रविन्द्र जसोरिया,संदीप गोयल,अनुपम गोयल,विनीत पारीक , सहित पदाधिकारी मौजूद थे।