1.35 करोड़ की लागत से 43 स्कूलों में बनेंगे स्मार्ट क्लास रूम

अजमेर शहर के स्कूलों का होगा कायापलट, ऑनलाइन पढ़ाई जा सकेगी पाठ्य पुस्तकें
अजमेर, 29 मई। स्मार्ट सिटी बनने जा रहे अजमेर शहर की स्कूलें भी अब पूरी तरह स्मार्ट होंगी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के 43 स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए जाएंगे। इस कार्य में करीब 1.35 करोड़ रूपए की लागत आएगी। स्मार्ट क्लास रूम बनने से शहर के 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की पढ़ाई ऑनलाइन करायी जा सकेगी। साथ ही विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों से ऑनलाइन रूबरू भी कराया जाएगा।

जिला कलक्टर आरती डोगरा ने बताया कि अजमेर स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के 43 राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं का निर्माण किया जायेगा। इन स्कूलों में से ही 7 विद्यालयों में आईसीटी लैब बनायी जाएगी। इस कार्य में कुल एक करोड़ 35 लाख 59 हजार 250 रूपए की लागत होगी। स्मार्ट कक्षा से अजमेर शहर के 43 राजकीय विद्यालयों के 20 हजार छात्र छात्राएं ई-लर्निंग के माध्यम से अध्ययन कर सकेंगे।

तकनीकी उपकरण होंगे उपलब्ध

जिला कलक्टर ने बताया कि इन स्मार्ट कक्षाओं में 02 डेस्क टॉप कम्प्यूटर, 12 मॉनिटर व की बोर्ड, 01 स्मार्ट वाइट बोर्ड, 01 प्रोजेक्टर, 01 यूपीएस एवं अर्थिंग तथा लाईट फीटिंग का कार्य किया जायेगा। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत इनमे से 7 आईसीटी रहित विद्यालयों में 25 प्रतिशत राशि 5 लाख 30 हजार 250 रूपए स्मार्ट सिटी योजना अन्तर्गत एवं शेष राशि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद, जयपुर द्वारा उपलब्ध करवायी जाएगी।

इन स्कूलों में बनेंगे स्मार्ट क्लास रूम

उन्होंने बताया कि राबाउमावि आदर्श नगर अजमेर, राबाउमावि केन्द्रीय अजमेर, राबाउमावि फॉयसागर अजमेर, राबाउमावि गुलाबबाड़ी अजमेर, राबाउमावि होलीदड़ा, राबाउमावि क्रिश्च्यनगंज, राबाउमावि मॉडल अजमेर, राबाउमावि नगरा भजनगंज, राबाउमावि पहाडगंज, राबाउमावि रामगंज, राबाउमावि सावित्री, राबाउमावि श्रीनगर रोड़ अजमेर, राउमावि भगवानगंज, राउमावि पटेल ब्यावर, राउमावि पीसांगन, राउमावि राजेन्द्र, राउमावि रामगंज, राउमावि सिन्धी देहली गेट, राउमावि सिन्धी खारी कुंई, राउमावि तोपदड़ा, राउमावि वैशाली नगर, राबामावि लोहाखान, राबामावि नला बाजार, राउमावि आदर्श नगर, रामावि बालुपुरा, रामावि चौरसियावास, रामावि कल्याणीपुरा, राउमावि महात्मा गांधी, राउमावि माखुपुरा, राउमावि मोइनिया इस्लामिया में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। इसी तरह राउमावि ओसवाल जैन, राउमावि पुलिस लाईन, रामावि अन्दर कोट बड़बाव, रामावि खानपुरा, रामावि कोटड़ा, रामावि लाखन कोटड़ी, रामावि मीरशाहअली, रामावि नाका मदार, रामावि पीपल का कुआं, रामावि जवाहर, रामावि सुभाष, रा अन्ध उमावि अजमेर एवं राउमावि पीपलाज में भी स्मार्ट क्लास रूम बनेंगे।

error: Content is protected !!