महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय का योग चेतना विभाग द्वारा हुआ
अजमेर ! चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के योग एवं मानव चेतना विभाग द्वारा समारोह पूर्वक मनाए जाने के क्रम में शुक्रवार को दैनिक जीवन में योग के महत्व पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन पतंजलि भवन में किया गया। इस निबंध प्रतियोगिता में शहर के महाविद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षक, युवा एवं विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिनमें नसीराबाद, किशनगढ़, ब्यावर एवं अजमेर के विद्यार्थी सम्मिलित थे। योग विभाग प्रभारी डॉ0 ए जयन्ती देवी ने बताया कि परीक्षा आयोजन में केन्द्रीय विश्वविद्यालय के महबूब हुसैन, मधुमिता हुसैन एवं विवेकानन्द केन्द्र के प्रान्त प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. स्वतन्त्र शर्मा का सहयोग रहा। प्रतियोगिता के विजेताओं को दिनांक 21 जून को प्रातः 6.30 से 8.00 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में कुलपति प्रो. विजय श्रीमाली द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। डॉ0 जयन्ती ने बताया कि विभाग द्वारा योग अवेयरनेस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थानों पर आगामी 5 जून तक निःशुल्क योग कक्षाओं का संचालन भी किया जा रहा है।
डॉ लारा शर्मा ने बताया कि इसी क्रम में योग विभाग के विद्यार्थियों द्वारा 7 जून को प्रातः 10 बजे से विश्वविद्यालय में योगानन्द महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारतीय संस्कृति एवं योग से संबंधित विभिन्न योग प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा एवं पुरुस्कार वितरित किए जाएंगे। डॉ. लारा शर्मा ने बताया कि योग विभाग योग विषय में बी0एस0सी0, एम.एस.सी, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहा है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जून के द्वितीय सप्ताह से प्रारंभ होने जा रही है।
(डॉ. लारा शर्मा)
योग एव मानव चेतना विभाग
मदसविवि, अजमेर