पशु चिकित्सक को नोटिस जारी
अजमेर 01 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार अभियान के अन्तर्गत ब्यावर एवं मसूदा में शिविरों का जिला कलक्टर आरती डोगरा ने शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही बरतने पर पशु चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया एवं ई मित्र के विरूद्ध जुर्माना लगाया गया।
ब्यावर के उपखण्ड अधिकारी श्री सुखराम खोखर ने बताया कि शुक्रवार को नरबदखेड़ा ग्राम पंचायत में न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित हुआ। शिविर का जिला कलक्टर आरती डोगरा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ई मित्र केन्द्र संचालक श्री लखबीर सिंह अनुपस्थित पाया गया। इनके विरूद्ध राजकीय कार्यों में सहयोग नहीं करने के कारण जुर्माना प्रस्तावित किया गया। इसी प्रकार पशुपालन विभाग के डॉ. अरविंद कुमार शिविर अवधि में अन्यत्र चले गए। इस कारण इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
मसूदा के उपखण्ड अधिकारी श्री सुरेश चावला ने बताया कि जिला कलक्टर ने राजकीय सीनीयर सैकण्ड्री स्कूल मोयणा में आयोजित राजस्व शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने एएनएम को निर्देशित किया कि वे गर्भवती महिलाओं का घर-घर जाकर सर्वे करें तथा आवश्यकतानुसार उपचार किया जाए। क्षेत्र के समस्त गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाए। पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को पशु बीमा योजना की जानकारी उपलब्ध करवायी जाकर अधिकतम पशुओं का बीमा किया जाए। जिला कलक्टर डोगरा ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन कर संतोष व्यक्त किया। पालनहार योजना से समस्त पात्र बच्चे जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जोड़े जाए।
समस्त कार्यस्थलों में घटित हो आंतरिक समित
अजमेर 01 जून। जिला कलक्टर आरती डोगरा ने ल्ेंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 की पालना सुनिश्चित करने के लिए आदेश जारी किया है। इसके अनुसार जिले के समस्त कार्यालयों में कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम एवं प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए आंतरिक समिति गठित की जानी आवश्यक है। जिले के समस्त कार्यलध्यक्षों द्वारा इसे गठित कर उच्च स्तर पर इसकी सूचना दी जानी चाहिए।
न्याय आपके द्वार शिविर में उज्ज्वला योजना के 152 गैस कनेक्शन जारी
अजमेर 01 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविर के दौरान केकड़ी के चितिवास में उज्ज्वला योजना के एक साथ 152 गैस कनेक्शन जारी किए गए।
रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी श्री अब्बदुल सादीक ने बताया कि केकड़ी उपखण्ड की चितिवास ग्राम पंचायत में शुक्रवार को न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित हुआ। इसमें उज्ज्वला योजना के पात्र 152 परिवारों को सांवर की राधेकृष्णा गैस एजेंसी के माध्यम से गैस कनेक्शन जारी किए गए।
राजस्व लोक अदालत अभियान ः न्याय आपके द्वार 2018
7 हजार 977 प्रकरणों का हुआ निस्तारण
अजमेर 01 जून। राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार 2018 के अन्तर्गत शुक्रवार को 7 हजार 977 प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई।
लोक अदालत के प्रभारी अधिकारी श्री कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर स्तर पर 2 प्रकरण निस्तारित किए गए। उपखण्ड अधिकारी स्तर पर एक हजार 176 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें खाता दुरूस्ती के एक हजार 55, विभाजन के 29, खातेदारी घोषणा के 17, स्थायी निषेधाज्ञा का एक, ईजराय के 2, रास्ते के 8, पत्थरगढ़ी के 26, गैर खातेदारी से खातेदारी के एक तथा अन्य 37 है। तहसीलदार स्तर पर 6 हजार 799 प्रकरण निस्तारित हुए । इनमे से नामांतरण के एक हजार 562, खाता दुरूस्ती के एक हजार 254, खाता विभाजन के 52, सीमाज्ञान के 36, गैर खातेदारी से खातेदारी 32, धारा 251 के 14, राजस्व नकले एक हजार 616 एवं अन्य 2 हजार 197 है।