ब्यावर उपखण्ड की ग्राम पंचायत सुरड़िया में 5 जून को शिविर

ब्यावर,04 जून। कार्यवाहक उपखण्ड अधिकारी सुखराम खोखर के अनुसार राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत ब्यावर उपखण्ड की ग्राम पंचायत सुरड़िया में 5 जून को एवं 7 जून को देलवाड़ा के अटल सेवा केन्द्र पर राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार टॉडगढ़ उपखण्ड की ग्राम पंचायत आसान में 6 जून को शिविर लगाकर विभिन्न राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की जाएगी।–0–
राजस्व लोक अदालत अभियानः2018
मसूदा उपखण्ड की ग्राम पंचायत नन्दवाड़ा में 6 जून को शिविर
ब्यावर,04 जून। उपखण्ड अधिकारी श्री सुरेश चावला के अनुसार राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत मसूदा उपखण्ड की ग्राम पंचायत नन्दवाड़ा में 6 जून के अटल सेवा केन्द्र पर राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की जाएगी।–00–
आपदा प्रबन्धन एवं संभावित बाढ़ से बचाव हेतु बैठक 6 जून को
ब्यावर, 4 जून। ब्यावर उपखण्ड में आपदा प्रबन्धन एवं संभावित बाढ़ से बचाव संबंधी कार्य योजना तैयार करने एवं योजना पर आवश्यक चर्चा हेतु उपखण्ड कार्यालय के सभागार कक्ष में 6 जून 2018 को कार्यवाहक उपखण्ड अधिकारी सुखराम खोखर की अध्यक्षता में सायं 4 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें विभिन्न विभागीय अधिकारीण उपस्थित होना सुनिश्चित करें।–00–

error: Content is protected !!