तीर्थयात्रियों हेतु न्यूनतम 21 वर्ष करने का स्वागत

22वीं सिन्धु दर्षन तीर्थयात्रा 23 से 26 जून तक लेह लद्धाख में
6 जून -सिन्धुदर्षन लेह लद्धाख पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिये राजस्थान सरकार दिये जाने वाले सहयोग राषि में तीर्थयात्रियों हेतु पूर्व में न्यूनतम 60 वर्ष की आयु सीमा घटाकर न्यूनतम 21 वर्ष किये जाने के निर्णय का स्वागत किया गया है। संगठन की ओर से राज्य सरकार से मांग की जाती रही है कि दुर्गम यात्रा में छूट प्रदान की जाये।
राज्य सरकार से पूर्व ही मांग की गई है कि इसके साथ यात्री आयकरदाता न हो व केन्द्र सरकार/राज्य सरकार/केन्द्र व राज्य सरकार के उपक्रम/स्थानीय निकाय से सेवानिवृत कर्मचारी/अधिकारी नही हो षर्तों को भी हटाया जाये जिससे अन्य यात्री भी लाभ ले सके।
प्रदेष प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि22वीं सिन्धु दर्षन तीर्थयात्रा 2018 आगामी 23 से 26 जून को लेह लद्धाख में आयोजित की जायेगी, राजस्थान से 200 तीर्थयात्रियों के सम्मिलित होने का लक्ष्य रखा गया। यात्रा भारतीय सिन्धु सभा व हिमालय परिवार सहित विभिन्न संगठन मिलकर आयोजन करेगें।
सिन्धु घाट व सिन्धु भवन पर विस्तार कार्य, चार दिवसीय लेह लद्धाख में स्वागत व भ्रमण समारोह, सिन्धु घाट पर उत्सव, पूजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेगांग झील भ्रमण के साथ पोलो ग्राउण्ड पर होने वाले सांस्कृति कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई।
यात्रा पांच मार्गो से चलेगी –
यात्रा संख्या एक हवाई मार्ग दिल्ली-लेह- दिल्ली होगी षेष चार यात्रायें सडक मार्ग से एसडी 2 चण्डीगढ-लेह-चण्डीगढ, एसडी 3 जम्मू-लेह-जम्मू, एसडी 4 जम्मू-लेह-चण्डीगढ, एसडी 5 चण्डीगढ-लेह-जम्मू होकर चलेगी।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो.9414705705

error: Content is protected !!