अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 पर होंगे विभिन्न आयोजन

विवेकानन्द केन्द्र मनाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
अजमेर ! विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर अपने चारों विस्तारों में आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग दिवस समारोह का आयोजन करने जा रहा है। केन्द्र के नगर प्रमुख रविन्द्र जैन ने बताया कि रामकृष्ण विस्तार में शहीद भगत सिंह उद्यान में स्थानीय समिति के सहयोग से प्रातः 6 बजे से विस्तार प्रमुख कुशल उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजन होगा। विवेकानन्द विस्तार में आदर्श नगर हाउसिंग सोसायटी पार्क, आदर्श नगर में इलेवन स्टार क्लब के सहयोग से प्रातः 6 बजे से नाथूलाल जैन एवं तन्मय शर्मा योग का अभ्यास कराएंगे। इसी के साथ क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, अजमेर, बॉयज़ इंजीनिरिंग कॉलेज, बड़ल्या चौराहा, अजमेर सी.ए. ब्रान्च कोटड़ा, राष्ट्रीय बीजीय मसाला संस्थान, तबीजी में भी विवेकानन्द केन्द्र के कार्यकर्ता योगाभ्यास कराएंगे। नगर प्रमुख ने बताया कि इस आयोजन में उमेश कुमार चौरसिया, डॉ. श्याम भूतड़ा, डॉ. भरत सिंह गहलोत, राकेश कुमार शर्मा, लक्ष्मी चंद मीणा, मनोज बीजावत, डॉ. सरोज लखावत, नाथूलाल जैन, तन्मय शर्मा, एस पी महरिया, रिचा शर्मा, बीना तोमर, भारत भूषण बन्सल, अंकुर प्रजापति, श्रीपाल खोजा, अखिल शर्मा, भारत भार्गव, इलेवन स्टार क्लब के अध्यक्ष गणपतलाल शर्मा तथा शहीद भगत सिंह उद्यान समिति के राजेन्द्र गाँधी सहयोग कर रहे हैं।

(आलोक मिश्रा)
युवा मैथिल ब्राह्मण जाग्रति संस्थान,
अजमेर

error: Content is protected !!