शुभदा के बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

शुभदा स्पेशल वर्ल्ड बी.के कौल नगर में आज ‘ऑर्गेनाईजेषन क्वार्क’ के सौजन्य से विषेष बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाये एवं कराटे का प्रषिक्षण दिया। हम सब जानते है कि आज के समय में आत्मरक्षा एवं किसी की मदद हेतु कराटे का प्रषिक्षण अनिवार्य हो गया है ऐसे में विषेष बच्चों को भी स्वयं के बचाव एवं आत्मरक्षा हेतु यह प्रषिक्षण आयोजित किया गया।
ष्षुभदा’ विषेष बच्चों के लिए षिक्षण प्रषिक्षण के साथ साथ विभिन्न गतिविधियों एवं प्रषिक्षण सत्रों का आयोजन करती है ताकि विषेष बच्चों को मजबूत एवं जागरूक बनाकर समाज की मुख्य धारा में आगे बढा सके। इसी कडी में आज ‘ऑर्गेनाईजेषन क्वार्क’ के सहयोग से यह आत्मरक्षा एवं कराटे का प्रषिक्षण आयोजित किया गया। इस कराटे के प्रषिक्षण के तहत विषेष बच्चों को कराटे के विभिन्न दाव पेंच के बारे में समझाया एवं इन्हें करके बताया गया। साथ ही आत्मरक्षा के लिए किये जाने वाले किक एवं पंच के बारे में भी शारीरिक क्रियाओं द्वारा बताया गया।
इस कराटे प्रषिक्षण में कराटे मास्टर विपिन जैन एवं आरती शर्मा के साथ प्रषिक्षु कराटेबाज रितुराज जैन, पुथ्वीराज चौहन , मिली शर्मा, कुनाल एवं वेदान्षी ने शुभदा के विषेष बच्चों को कराटे एवं आत्मरक्षा के गुर सिखाये। इस कराटे प्रषिक्षण का आयोजन बिरला इस्टीटयूट गोवा के प्रतीक सोनी के सहयोग से किया गया।
इस अवसर पर ‘शुभदा’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपूर्व सेन ने सभी को धन्यवाद दिया।

अपूर्व सेन (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) 9460789744

error: Content is protected !!