बीते 24 घण्टे में ब्यावर में 60 एम.एम. वर्षा

ब्यावर, 11 जुलाई। जलसंसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 24 घण्टे में ब्यावर में 60 एम.एम. वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार ब्यावर तहसील परिसर में 56, जवाजा में 29, टॉडगढ़ में 2, मांगलियावास में 10, पीसांगन में 95, नसीराबाद में 12, पुष्कर में 51 एवं गोविन्दगढ़ में 17 एम.एम.वर्षा दर्ज हुई।
जल संसाधन विभाग के सहायक अभियन्ता ओ.पी.मिश्रा ने बताया कि 1 जून 2018 से 11 जुलाई 2018 को प्रातः 8 बजे तक ब्यावर तहसील परिसर में 158 एम.एम.वर्षा दर्ज की गई है। इसी प्रकार ब्यावर सिंचाई परिसर में 143, जवाजा में 112, टॉडगढ़ में 91, मांगलियावास में 82, पीसांगन में 175, नसीराबाद में 97, पुष्कर में 128 एवं गोविन्दगढ़ में 58 एम.एम. वर्षा दर्ज की गई है। –00–
तालाबों का गैज
ब्यावर, 11 जुलाई। जलसंसाधन विभाग के अनुसार 11 जुलाई 2018 तक मकरेड़ा में 1.4, जवाजा में 6.0 एवं पुष्कर सरोवर में 3.7 फीट जल राशि की आवक हुई है।–00-

error: Content is protected !!