बरसते मेघों के बीच बाबा को रिझाया

श्याम परिवार ने की भक्ति रस वर्षा
ब्यावर, 15 जुलाई। श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के दूसरे दिन बांकेबिहारी मंदिर में बरसते मेघों के बीच बाबा को रिझाया। एक शाम खाटू नरेश के नाम कार्यक्रम में श्री श्याम परिवार की ओर से भक्तिमय प्रस्तुति दी गई। मौसम अनुरूप ठाकुरजी का सतरंगी छतरियों से आकर्षक श्रृंगार कर भव्य दरबार सजाया गया।
मीडिया प्रभारी सुमित सारस्वत ने बताया कि गायक विजय मंडोरा ने हरिनाम संकीर्तन व गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद सांवरियो है सेठ म्हारी राधाजी सेठानी.., लूट ले गया दिल जिगर सांवरा जादूगर.., बांकेबिहारी मुझको देना सहारा.. जैसे भाव सुनाकर बाबा को रिझाया। मनोज शर्मा ने पलकों का घर तैयार सांवरे.., एक भरोसा श्याम का.., निशांत मंगल ने ओ सांवरे हमको तेरा सहारा है.. भजन की प्रस्तुति दी। गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल, मयंक सिंहल ने सह गायन किया। अंत में पं.जितेंद्र दाधीच ने ठाकुरजी की आरती की। कार्यक्रम में माणक डाणी, विजय तंवर, सुनील सिंहल, मुकेश गुप्ता, अशोक गोयल, अरविंद बंसल, प्रमिला शर्मा, सरस्वती शर्मा, आनंदी सोनी, श्वेता बंसल, रेखा सोनी, अंजू गर्ग, लता शर्मा, कुसुम डाणी, कौशल्या फतेहपुरिया, साधना सारस्वत, संगीता द्विवेदी, चंचल सोनी, शालिनी शर्मा, प्रेम गर्ग, अर्चना बेरीवाला, मनीषा गर्ग, रेखा शर्मा, कांता सोमानी, उर्मिला भाटी सहित कई भक्त शामिल हुए।
आज किशोरी सखी करेगी भजन
विजय तंवर ने बताया कि दस दिवसीय महोत्सव के तहत प्रतिदिन अलग-अलग मंडल भक्तिमय प्रस्तुति दे रहे हैं। सोमवार को दोपहर तीन बजे से आयोजित कार्यक्रम में किशोरी सखी मंडल की ओर से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। गायिका आनंदी सोनी, अंजू गर्ग, लता शर्मा, रेखा सोनी भजनों से भगवान की आराधना करेंगी। इस मौके पर ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

error: Content is protected !!