शत्रुघ्न गौतम के जन्म दिवस समारोह हेतु बैठक

केकड़ी
केकड़ी विधायक व संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम के जन्म दिवस समारोह हेतु भारतीय जनता पार्टी केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के केकड़ी शहर मण्डल, ब्रह्माणी माता ग्रामीण मण्डल, बावनमाता ग्रामीण मण्डल, गणे चौकी ग्रामीण मण्डल, सरवाड़ शहर मण्डल, वीर सांवरकर ग्रामीण मण्डल, बजरंग ग्रामीण मण्डल के कार्यकताओ की बैठक सम्पन्न हुई। भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मण्डल अध्यक्ष रामनिवास तेली ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 जुलाई रविवार को प्रातः 12.15 बजे संसदीय सचिव श्री शत्रुघ्न गौतम को बीजासन माता मन्दिर से भव्य वाहन रैली द्वारा जयपुर रोड़ स्थित कृषि उपज मण्डी प्रांगण स्थित समारोह स्थल पर लाया जायेगा। वाहन रैली भारतीय जनता युवा मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी सभी मोर्चो व प्रकोष्ठों तथा बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जायेगी। रैली बीजासन माता मन्दिर से तीन बती चौराहा, सदर बाजार, घण्टाघर, जूनियां गेट, जयपुर रोड़ होते हुए समारोह स्थल पहुंचेगी। यहां पर दिन में 1.15 बजे से केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सम्मान किया जायेगा। दोपहर 2.15 बजे से प्रसिद्ध गजल गायक द्वारा सुमधुर प्रस्तुति दी जायेगी। सायं 3.30 बजे से 4.00 बजे तक विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों द्वारा स्वागत सम्मान किया जायेगा। सायं 4.15 बजे से प्रसिद्ध कवियों द्वारा काव्य संध्या का आयोजन होगा। सायं 6.00 बजे जन्मदिवस समारोह होगा।इस हेतु सभी मण्डल अध्यक्ष व पदाधिकारी अपने अपने मण्डल में जनसम्पर्क कर तैयारियों में जुटे हुए है,

error: Content is protected !!