किसानों को सितम्बर तक सभी कृषि कनेक्शन तुरन्त दिये जाए

अजमेर, 28 जुलाई। अजमेर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक श्री बी. एम. भामू की अध्यक्षता में डिस्कॉम मुख्यालय के सभागार में सभी वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए निर्देश दिए कि जिन कृषि उपभोक्ताओं के मांगपत्रा की राशि जमा है व पोल खडे़ कर दिये हैं उन्हें हर सम्भव माह सितम्बर तक दिये गये लक्ष्यों के आधार पर कनेक्शन देकर लाभान्वित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की सामान की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके अतिरिक्त उच्च श्रेणी, मध्यम, लघु श्रेणी के उद्योग, अघरेलू, घरेलू के लम्बित कनेक्शनों की उपखण्डवार सभी वृत्त अधिकारियों से जानकारी ली एवं कहा कि उद्योगों के कनेक्शन जिस उपखण्ड में लम्बित हैं उनके क्या कारण हैं ? इन कनेक्शनों को समय पर करने से निगम को उच्च दर से बिलिंग करने पर राजस्व की प्राप्ति होती है एवं उपभोक्ता भी लाभान्वित होता है।
उन्होंने सभी वृत्त अधिकारियों से फीडर रेनोवेशन प्रोग्राम के अंतर्गत किये गये कार्यों के बावजूद भी जिन फीडरों के लोसेस कम नहीं हो रहे हैं उसे गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिये कि अपने अधीन सभी अधिशासी/सहायक/कनिष्ठ अभियंता/ फीडर इंचार्ज को फीडरों में छीजत कम करने एवं शत-प्रतिशत राजस्व वसूली पूर्ण रूप से करने के लिए कहा। खराब व बंद मीटरों को तुरंत बदलने का कार्य करें।
प्रबन्ध निदेशक ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाआंे के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों में मुख्यमंत्राी फीडर सुधार योजना, डीडीयूजीजेवाई एवं सौभाग्य योजना में चल रहे कार्यों की वृत्तवार सभी अधीक्षण अभियंताओं से जानकारी ली व इन योजनाओं में जिन अविद्युतिकृत ढाणियों व दूर-दराज के आवासों में शीघ्र विद्युत लाईन का विस्तार कर उनके घरों को रोशन करने के निर्देश दिये एवं डिस्कॉम में किये गये नवाचारों में सुरक्षा दीवार बनाने, सेल्फी स्टिक द्वारा रीडिंग लेने, एलईडी बल्ब लगाने व जनसंवाद कर विद्युत से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के कार्याें की प्रगति रिपोर्ट ली एवं बताया कि सीकर व झुन्झुनु के अतिरिक्त जिन वृत्तों में यह कार्य धीमी गति से चल रहा है, इनमें रूचि लेकर प्राथमिकता के साथ इस कार्य को अधिक से अधिक मात्रा में बढ़ाने का प्रयास करें। साथ ही विद्युत तंत्रा से होने वाली मानव एवं पशु दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एक बार पुनः जनसंवाद एवं परिचर्चा कार्यक्रम का दिनांक 04 अगस्त 2018 से 1200 ग्राम पंचायतों के सभी अटल सेवा केन्द्रों एवं स्कूलों में इस कार्यक्रम को अपना कर जनहित में आमजन को जागरूक किया जाएगा।
प्रबन्ध निदेशक ने नवाचारों के कार्यक्रम में एक और नवाचार करते हुए कहा कि सभी तकनीकी हेल्पर को लाईव लाईन डिटेक्टर उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये एवं बताया कि इस उपकरण से 33 केवी, 11 केवी, एलटी लाईन जहाँ पर कार्य करना है उस लाईन को बंद करने के उपरांत भी यदि उसमें विद्युत प्रवाहित रहती है तो इस उपकरण से उसका पता लगाया जा सकेगा एवं पूर्ण रूप से बंद होने के बाद ही लाईन पर कार्य शुरू किया जाएगा इससे दुर्घटना में भी कमी आएगी। निगम के एलआरपी प्रोग्राम के तहत किये गये कार्यांे कि 156 उपखण्डों के 348 कनिष्ठ अभियंताओं से किये गये कार्यों कि जानकारी ली गई।
बैठक में डिस्कॉम में बेहतर कार्य करने वाले तीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों में इस बार श्री जी. एस. दहिया, सहायक अभियंता, केवला, श्री प्रकाश खटाना, कनिष्ठ अभियंता प्रतापगढ़ एवं श्री गोपालराम फीडर इंचार्ज, भैरूंदा को प्रशस्ति पत्रा देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कहा कि आगे भी यह प्रक्रिया निरन्तर जारी रहेगी।
इस मौके पर मुख्य लेखा नियंत्राक श्री एस. एम. माथुर, निदेशक (तकनीकी) श्री के. पी. वर्मा, संभागीय मुख्य अभियंता (अजमेर जोन) श्री एम. बी. पालीवाल, (झुन्झुनु जोन) श्री जे एस मांजू, (उदयपुर जोन) श्री एन एस सहवाल, मुख्य अभियंता श्री वी. एस. भाटी (प्रोजेक्ट), मुख्य लेखाधिकारी श्री बी. एल. शर्मा (ए एण्ड आर), श्री एम. के. जैन (ईटीबी), अति. मुख्य अभियंता श्री एन. एस. निर्वाण (एमएम), अति. मुख्य अभियंता श्री सी. पी. गांधी (आईटी), अति. मुख्य अभियंता (मुख्यालय) श्री एच. एस. मीणा, कम्पनी सचिव श्रीमति नेहा शर्मा, टी ए टू एमडी श्री मुकेश बाल्दी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!