चार भुजा नाथ के जयकारों के साथ गौरव यात्रा प्रारंभ

केकड़ी,चारभुजा,राजसमंद,
भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर की जारही राजस्थान गौरव यात्रा का शुभारम्भ आज मेवाड के प्रसिद्ध तीर्थ चारभुजानाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लेकर किया,इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया दोनों ने रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन किया इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी,राष्ट्रीय महासचिव भूमेन्द्र यादव,राज्यमंत्रिमण्डल के सदस्य गुलाबचंद कटारिया,किरण माहेश्वरी,राजेन्द्र राठौड़ सन्सदिय सचिव शत्रुघ्न गौतम सहित राज्य मंत्री मंडल के सदस्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी सहित सम्पूर्ण प्रदेश से आये दायित्ववान कार्यकर्ता तथा आमजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!