माता सविंदर हरदेव को श्रद्धांजलि

केकड़ी:– संत निरंकारी मिशन के पांचवें सद्गुरु माता सविंदर हरदेव महाराज इस नश्वर शरीर को त्याग कर ब्रह्मलीन हो गए हैं ।अशोक रंगवानी ने बताया की उन्होंने सन्त निरंकारी कॉलोनी स्थित अपने निवास पर 5 अगस्त 2018 को शाम को 5:05 पर अंतिम सांस ली,वे 61 वर्ष की थी।और वे निरंकारी मिशन की 5वें सद्गुरु 13 मई 2016 से 16 जुलाई 2018 तक रही थी। अस्वस्थता के चलते उन्होंने पद त्याग कर अपनी छोटी बेटी सुदीक्षा को यह सतगुरु पद सौंपा था।
मंडल प्रवक्ता राम चन्द टहलानी ने बताया कि सद्गुरु माता सविंदर हरदेव को श्रद्धांजलि देने हेतु अजमेर रोड सत्संग निरंकारी सत्संग भवन पर आज एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें नरेश कारिहा,रतन चन्द रंगवानी, संगीता टहलानी,आशा रंगवानी, लक्ष्मण धनजानी,कोमल रंगवानी आदि ने पवित्र अवतार वाणी व हरदेव वाणी का पाठ किया बीच-बीच में सिमरन भी कराया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक रंगवानी ने की।
सेवादल इंचार्ज लक्षमण धनजानी ने बताया कि कल रात 10 बजे से ही 8अगस्त 2018 सुबह 7 बजे तक सतगुरु माता सविंदर हरदेव महाराज का पार्थिव शरीर दर्शनार्थ रखा गया है।अंतिम संस्कार यात्रा बुधवार प्रातः 9 बजे शुरू होकर 12 बजे निगमबोध सीएनजी दाहगृह दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इसी दिन शाम को 4 बजे निरंकारी सरोवर के सामने वाले मैदान पर प्रेरणा दिवस के रूप में वर्तमान सतगुरु सुदीक्षा सविंदर हरदेव महाराज की अध्यक्षता में विशाल सत्संग का प्रोग्राम होगा।उक्त कार्यक्रम में भाग लेने हेतु केकड़ी से भी आज रात को श्रद्धालु भक्त बस द्वारा दिल्ली जाएंगे।

error: Content is protected !!