उत्तर विधानसभा क्षेत्र में होंगे 4.93 करोड़ के सड़क निर्माण कार्य

नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में कराए जाएंगे यह कार्य

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 09 अगस्त। नगर निगम द्वारा अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 4.93 करोड़ रूपए के सड़क विकास कार्य करवाए जाएंगे। शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी एवं महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत द्वारा स्थानीय पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद इन विकास कार्यों का स्थान तय किया गया है।
शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 45 में 14 लाख 32 हजार रूपए की राशि से विभिन्न गलियों में सड़क निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इसी तरह वार्ड 47 में लोहाखान श्मशान से सर्वेश्वर नगर पुलिया तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 22.58 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। वार्ड 57 में अमर शहीद हेमु कॉलोनी पार्क के पास सड़क निर्माण कार्य के लिए 10 लाख 27 हजार रूपए, वार्ड 58 में गोकुल धाम कॉलोनी विनायक नगर में 6 लाख 15 हजार की राशि से सड़क बनवायी जाएगी।

उन्होंने बताया कि वार्ड 2 में 25 लाख 68 हजार रूपए, वार्ड 49 में 32 लाख एक हजार रूपए, वार्ड 54 में लाजरस लेन में सीसी रोड के कार्य के लिए 22 लाख 90 हजार रूपए, वार्ड 57 में जनता कॉलोनी में सीसी रोड के कार्य के लिए 3 लाख 89 हजार रूपए, वार्ड 58 में विनायक नगर बलदेव नगर में सीसी रोड के कार्य के लिए 12 लाख 92 हजार रूपए, वार्ड 60 में शास्त्री जी हाउस से मोहन लाल शर्मा रेखा रोठौड़ हाउस और संजय शर्मा हाउस से अलखनन्दा कॉलोनी में सीसी रोड के कार्य के लिए 19 लाख 83 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। वार्ड 2 में पसंद नगर कोटडा में पेवर रोड के निर्माण के कार्य के लिए 40 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है।

श्री देवनानी ने बताय कि वार्ड एक में ज्ञानविहार कॉलोनी में 11.76 लाख, वार्ड 4 प्रकाश नगर में 15.68, वार्ड 5 में अम्बा कॉलोनी में 15.68, वार्ड 59 में 13.53 लाख, वार्ड 59 में वृंदावन स्कूल के पीछे 9.2 लाख तथा वार्ड 60 अलखनन्दा कॉलोनी में 13.53 रूपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इसी तरह वार्ड 5 में गली नम्बर 4 में 24.86 लाख, वार्ड 45 में 10.77 लाख, वार्ड 49 में 5.98 लाख, वार्ड 50 में 12.93 लाख, वार्ड 51 में 25.81 लाख, वार्ड 57 मे ं17 लाख, वार्ड 58 में 14.60 लाख, वार्ड 59 में 10.94 लाख, वार्ड एक में 24.27, वार्ड 4 में 22.79 लाख, वार्ड 49 में 6.59 लाख, वार्ड 50 में 13.77 लाख, वार्ड 55 में 20.13 लाख, वार्ड 57 में 16.35 लाख तथा वार्ड 60 में 30 लाख रूपए की लागत से सड़क बनवायी जाएगी।

error: Content is protected !!