विवेकानन्द केन्द्र की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजमेर में

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पदमश्री निवेदिता रघुनाथ भिड़े आज अजमेर में होंगी। उक्त जानकारी देते हुए नगर प्रमुख रविन्द्र जैन ने बताया कि सुश्री निवेदिता पहल संस्थान द्वारा आयोजित नारी शक्ति संगम में मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन देने कन्याकुमारी से पधार रही हैं। उन्होंने बताया कि सुश्री निवेदिता की योग, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा आदि पर अनेकों पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा आगामी 11 सितंबर पर स्वामी विवेकानन्द के एतिहासिक उद्बोधन की स्मृति में शिकागो शहर में आयोजित होने वाले 125वीं जयन्ती समारोह में वक्ता के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
(रविन्द्र जैन)
9414618062

error: Content is protected !!