सिन्ध के बिना हिन्द अधूरा है – लालवाणी

सिन्ध स्मृति दिवस पर संगोष्ठियां व देशभक्ति आधारित हुये कार्यक्रम
अजमेर 14 अगस्त 2018 – भारतीय सिन्धु सभा की ओर से अखण्ड भारत से सिन्ध अलग होने पर सिन्ध स्मृति दिवस महानगर की आठ ईकाईयों की ओर से देशभक्ति आधारित कार्यक्रम व संगोष्ठियों व अलग अलग विद्यालयों में विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया। भारत माता पूजन, सिन्ध के गौरवमयी इतिहास की जानकारी, बाल संस्कार शिविरों में तैयार विद्यार्थियों की ओर से देश भक्ति आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
पंचशील नगर स्थित सिन्धु भवन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह-प्रांत प्रचार प्रमुख राजेन्द्र लालवाणी ने कहा कि सिन्ध के बिना हिन्द अधूरा है। उन्होनें सिन्ध के गौरवमयी इतिहास की जानकारी सी.डी द्वारा दी व बलिदान हुये महापुरूषों के चित्रण पर व्याख्यां दिया। पंचायत अध्यक्ष राधाकिशन आहूजा ने स्वागत भाषण व सचिव नरेश रावलाणी ने आभार प्रकट किया। देशभक्ति कार्यक्रम पूजा तोलवाणी के निर्देशन में कुमारी निकिता लालवाणी, परिधि व सिमरन सोनी ने प्रस्तुत किया। संचालन संयोजक मुकेश आहूजा ने किया।
इस अवसर पर सभा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, थेलीसीमिया सोसाइटी सचिव ईश्वर पारवाणी, श्रीचन्द मोतियाणी, गोपीचन्द पारवाणी, होतचंद लालवाणी, किशन पिंजाणी, श्रीमति कांता मोतियाणी, मोहन कल्याणी सहित पंचायत के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सिन्ध के गौरवमयी इतिहास की जानकारी के साथ पहचान बनाये रखना आवश्यक – शर्मा
अजयनगर ईकाई में सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यवाह संजय शर्मा ने कहा कि संसार में सबसे बडा व्यापार का केन्द्र कराची बन्दरगाह था व वेदों की रचना सिन्धु नदी किनारे हुई ऐसी जानकारी युवा पीढी को पहुंचाकर गर्व की अनुभूति होनी चाहिये। ईकाई अध्यक्ष रमेश लख्याणी ने स्वागत भाषण व संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी ने आभार प्रकट किया। देशभक्ति गीत मुस्कान कोटवाणी ने प्रस्तुत किये। मंच का संचालन भगवान पुरसवाणी ने किया।
ज्ञान व शक्ति भक्ति की पहचान है सिन्धु सनातन संस्कृति – सोनी
चन्द्रवरदाई नगर ईकाई में सम्बोधित करते हुये सभा के पूर्व अध्यक्ष तुलसी सोनी ने कहा कि हमारी पहचान संस्कारों से है और हम सदैव मिलने पर कहे कि ’अग्ली गद्जाणी सिन्ध में’ सिन्ध निश्चित रूप से हिन्द में मिलेगा और हम तीर्थयात्रा की तरह सदैव प्रेरणा लेते रहेगें। इस अवसर पर नरेन्द्र सोनी के.जे.ज्ञानी ने गीत प्रस्तुत किया। स्वागत जगदीश भाटिया व आभार सुंदर लखवाणी ने के साथ संचालन भरत गोकलाणी ने किया।
महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि स्वामी सर्वानन्द विद्यालय, हरिसुन्दर बालिका विद्यालय व संत कवंरराम स्कूल में विद्यार्थियों को सिन्ध के गौरवमयी इतिहास की जानकारी व परिचर्चा की गई। संगठन की ईकाईयों में लीलेश्वर महादेव मंदिर, संत लीलाशाह कॉलोनी, धोला भाटा, पूज्य झूलेलाल मन्दिर, नाकामदार, कंचन नगर में माताजी मन्दिर प्रांगण, संत कवंरराम कॉलोनी में ईसर गोविन्द धाम पर स्वामी ईसरदास की आर्शीवाद के अलावा निर्मलधाम झूला मौहल्ला में स्वामी आत्मदास जी का आर्शीवाद प्राप्त किया।
सभी कार्यक्रमों का शुभारंभ भारत माता पूजन, सिन्ध व ईष्टदेव झूलेलाल के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। अन्त में सामूहिक राष्ट्रगान किया गया

(रमेश वलीरामाणी)
प्रचार मंत्री,
मो. 9413691477

error: Content is protected !!