138.40 लाख के नये विकास कार्य किए स्वीकृत

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 18 अगस्त। शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने अपने विधान सभा क्षेत्र अजमेर उत्तर में जनहित के विकास कार्य कराये जाने हेतु विधायक कोष से 138.40 लाख की राशि के कार्यो की अभिशंषा की है।
श्री देवनानी ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न वार्डो व गांवों से क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं द्वारा प्राप्त विकास कार्यो के प्रस्तावों के आधार पर सड़क, नाली, पुलिया आदि मूलभूत सुविधाओं का विकास कराये जाने के लिए विधायक कोष से कार्य स्वीकृत किये गये है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी इस वर्ष विधायक कोष से 229 लाख की राशि के विकास कार्य स्वीकृत किये जा चुके है जो कि प्रक्रियाधीन है।
उन्होंने बताया कि वार्ड 47 में प्रतापनगर क्षेत्र में नाली निर्माण हेतु 5 लाख व पीलीखान क्षेत्र की गलियों में सीसी रोड निर्माण हेतु 3 लाख एवं वार्ड 1 में पत्रकार कालोनी स्थित कोटडा पार्क में चैकीदार कक्ष के निर्माण हेतु 1 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। वार्ड 45 स्थित माली मोहल्ला कुन्दन नगर मेन रोड की नाली निर्माण हेतु 4 लाख, माली मोहल्ला कुंदन नगर में सी.सी. रोड निर्माण हेतु 3 लाख एवं वार्ड 54 में इन्द्रा कालोनी स्थित बरसाती नाले व कच्ची सडक का निर्माण हेतु 10 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार वार्ड 4 स्थित लक्ष्मी मोहल्ला गली नं. 2 में नाली व सडक निर्माण हेतु 4 लाख, वार्ड 58 स्थित बलदेव नगर, करणीनगर,पायलेट नगर में नालियां निर्माण हेतु 10 लाख व वार्ड 2 स्थित सुंदर नगर गली नं. 2 कोटडा में सडक व नाली निर्माण हेतु 5 लाख, वार्ड 7 में दरगाह सम्पर्क सडक से नीचे लौंगिया मौहल्ला वाली गली नं. 4 में सडक निर्माण हेतु 3 लाख तथा वार्ड 50 में महादेव नगर स्थित रावत धर्मशाला के पास पुलिया का निर्माण हेतु 7 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
इसी क्रम में वार्ड 54 स्थित नगीना बाग की एक गली में सडक निर्माण हेतु 5 लाख, वार्ड 5 स्थित फाॅयसागर रोड बजरंग काॅलोनी में सडक निर्माण हेतु 10 लाख, हेड़ा गली वार्ड नला बाजार में सड़क, नाली निर्माण हेतु 3 लाख व हनुमान व्यायाम शाला में कमरा निर्माण हेतु 2 लाख एवं जिला न्यायालय परिसर अजमेर में विभिन्न स्थानो पर 10 वाटर कूलर लगाने हेतु 5 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
इसके साथ ही फायसागर रोड स्थित पवनसुत कालोनी में सडक निर्माण हेतु 3 लाख, रावत कालोनी में माता जी के मंदिर के पास गली जो स्वास्तिक कालोनी से मिलती है में सडक व नाली निर्माण हेतु 3 लाख, दादा विहार कालोनी, फायसागर रोड में सडक व नाली निर्माण हेतु 3 लाख व काजीपुरा सरकारी स्कूल सामने गली नं. 2 व 3 में सडक नाली निर्माण हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ ही नवकार नगर बोराज में नालियों व सडको का निर्माण हेतु 10 लाख, फाॅयसागर रोड चामुण्डा विहार काॅलोनी में सडक व नाली निर्माण हेतु 5 लाख, स्वास्तिक नगर फाॅयसागर रोड में सडक निर्माण हेतु 5 लाख, वर्धमान नगर, फायसागर रोड़ में सड़क, नाली निर्माण हेतु 5 लाख, शिव विहार काॅलेोनी, फायसागर रोड़ में सड़क निर्माण हेतु 5 लाख की राशि विधायक कोष से स्वीकृत की गई है।
इसके अतिरिक्त लोहागल, जीवन मंदिर कालोनी में सड़क निर्माण हेतु 5 लाख, माकडवाली गांव में पुष्कर बाईपास रोड पर देवनारायण मंदिर के पास खुला तिबारा निर्माण हेतु 3 लाख, ग्राम हाथीखेडा में हथाई में तिबारा व लेट बाथ के निमार्ण हेतु 5 लाख व ग्राम खरेकडी में महिला स्नानघर के निर्माण हेतु 2 लाख व राजकीय माध्यमिक विद्यालय ,खरेकडी, अजमेर में नया हैण्डपम्प हेतु 40 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।

error: Content is protected !!