वाजपेयी जी के अस्थि कलश की यात्रा 23 को अजमेर में

भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की एक आवश्यक बेठक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थि कलश यात्रा के अजमेर मे आगमन हेतू एडीए सभागार मे एडीए अध्यक्ष शिवशंकर हेडा की अध्यक्षता मे आयोजित कि गई।
भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल ने बताया की भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के अस्थि कलश यात्रा कल दिनांक 23 अगस्त 2018 को दोपहर 12.00 बजे अजमेर महानगर प्रवेश करेगी ।
कलश यात्रा का शहर मे जगह जगह दर्शन व पुष्पांजलि के कार्यक्रम रखे गये है जिनकी व्यवस्था एवं संयोजक इस प्रकार रहेंगे।
दोपहर 12.00 बजे एमडीएस चौराहा पर सुभाष काबरा, अमित भंसाली
12.10 बजे अम्बेडकर सर्किल पर किशन सोनगरा, राजेश शर्मा, अशोक राठी,
12.20 बजे गांधी भवन चौराहा पर रविंद्र जसोरिया, उमेश गर्ग, योगेश शर्मा, राजकुमार ललवानी,मनीष मारोठिया
12.30 बजे अलवर गेट पर पूर्व सांसद रासा सिंह रावत ,बलराज कच्छावा, मुकेश खींची, हरीश झामनानी
12.40 बजे 9 नम्बर प्रेट्रोल पंप पर सोहन शर्मा, डाक्टर प्रिय शील हाडा, डॉक्टर कमल कांत, डॉक्टर सुभाष महेश्वरी
12.50 बजे परबतपुरा बाई पास पर , घीसु गढ़वाल, डॉ अशोक शर्मा को व्यवस्था दी गई है।
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव एंव महापौर धर्मेंद्र गहलोत यात्रा की अगवानी करेगे।
भाजपा शहर जिला महामंत्री रमेश जी सोनी, जयकिशन पारवानी यात्रा कि पूरी व्यवस्था सम्भालेगे।
नरेंद्र शेखावत, संजीव नागर, रमेश मेघवाल,लाडू सिंह रावत, चंद्रेश सांखला, अनुपम गोयल को भी विभिन्न व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एंव शहरवासियों से आग्रह है की वे अपने जन नेता के इस पुष्पांजलि कार्यक्रम मे अपने निकटतम स्थान पर अधिक से अधिक संख्या मे पहुँच कर पुष्पाजंलि अर्पित करे।

अनीश मोयल
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी
शहर जिला अजमेर

error: Content is protected !!