भक्ति संगीत के साथ मनाया जायेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, वैशाली नगर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में सोमवार 3 सितम्बर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूम-धाम से मनाया जायेगा |
कार्यक्रम का आयोजन स्वामी बसंतराम सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों व आश्रम के समस्त सेवादारियों द्वारा आश्रम के संत ओम प्रकाश जी के सानिध्य में किया जायेगा | शाम को 4 बजे से भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित भव्य झांकियां सजाई जाएँगी | जिसमें मुख्य रूप से झूले पर विराजमान श्री राधा कृष्ण भगवान, कालिया दहन, श्री कृष्ण भगवान का वन-विहार, नन्द बाबा व यशोदा मैया के साथ खेलते हुए भगवान कृष्ण का बाल स्वरुप, श्री कृष्ण भगवान द्वारा दही हांडी फोड़ना इत्यादि आकर्षक झाकियाँ सजाई जाएँगी |
इस अवसर पर रात्रि 9:30 बजे से 12:30 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा जिसमे मुज़फ़्फ़रनगर से पधारे अंतरराष्‍ट्रीय ख्याति प्राप्त गायक-कलाकार श्री राम दरबार के अध्यक्ष पं श्री रामदेव शर्मा व उनकी सुपुत्री सुश्री वैदेही शर्मा द्वारा मधुर स्वर में भजन प्रस्तुत करेंगे | कार्यक्रम में संत ओम प्रकाश जी अपने आशीर्वचन प्रदान करेंगे |
कार्यक्रम के अंत में जन्म के समय बधाई गीत के साथ श्री कृष्ण भगवान के बाल स्वरुप का पूजन व छप्पन भोग लगाया जायेगा |
साथ ही सायं 5:30 से 7:30 बजे भी आश्रम के नियमानुसार सत्संग प्रवचन होगा |
इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण व राधा की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार होगा व आश्रम को भी विशेष रुप से सजाया जायेगा |

error: Content is protected !!