मेघवंशी बने जलदाय संघ केकड़ी शाखा के अध्यक्ष

भारतीय जलदाय कर्मचारी संघ शाखा केकड़ी के बुधवार को सम्पन्न चुनावो में सर्वसम्मति से हरीश चंद मेघवंशी को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।चुनाव जिलाध्यक्ष सीताराम वैष्णव की उपस्थिति में सम्पन्न हुए।
चुनाव उपरांत जिला उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह नरुका ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की।अध्यक्ष हरीश चंद मेघवंशी उपाध्यक्ष जगदीश मीणा महामंत्री राजेश गर्ग कोषाध्यक्ष महावीर कुम्हार सह कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार शर्मा संगठन मंत्री घीसालाल प्रचार मंत्री जगन्नाथ सिंह और पोखरलाल को निर्वाचित घोषित किया गया।कार्यकारिणी सदस्यों में गोपाल पारीक रामप्रसाद वैष्णव रामेश्वरलाल रमेश सैन जय किशन नंद लाल तेली भंवर नाथ शिव सिंह रमेश शर्मा बृजराज मीणा देवकरण मीणा गणेश शर्मा रामेश्वर जाट विनोद सामरिया राम लाल मीणा को सम्मिलित किया गया है।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवा कर पद भार ग्रहण करवाया गया।जिलाध्यक्ष वैष्णव ने नई कार्यकारिणी को बधाई एवम शुभ कामनाएं देते हुए आव्हान किया कि सभी सैदेव कर्मचारी हित में कार्य करने के लिए तत्त्पर रहे।इस अवसर पर ग्रामीण उपखंड के वेदप्रकाश भार्गव धर्मराज वैष्णव रामकुमार रेगर प्रह्लाद रेगर चांद खां गनी ओमप्रकाश सैन राजेन्द्र वर्मा मुहम्मद रफीक आदि भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!