केकड़ी 15 सितंबर।
तेजा मेला के अवसर पर नगर पालिका द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में पालिका रंगमंच पर सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता संपन्न हुई प्रतियोगिता के अतिथि कार्यक्रम के अतिथि भाजपा शैक्षिक प्रकोष्ठ के आयोजक घनश्याम नागोरिया, विधि प्रकोष्ठ के शैलेंद्र सिंह राठौड़,खेलकूद प्रकोष्ठ के भंवरलाल वर्मा,पेंशनर प्रकोष्ठ के हरीश गोपलान,मीडिया प्रकोष्ठ के कमल सांखला,घनश्याम वैष्णव,आईटी प्रकोष्ठ के दिनेश वैष्णव,नगर पालिका अधिवक्ता मोहिंदर जोशी,युवा किसानमोर्चा के धनराज चौधरी,अल्पसंख्यक मोर्चा के सज्जू मंसूरी व जाकिर मंसूरी,आजीवन सहयोग निधि संयोजक राजेश चौधरी,चिकित्सा प्रकोष्ठ के राजेन्द्र लक्षकार थे।
थे कार्यक्रम में 34 टीमो ने देश भक्ति,धार्मिक राजस्थानी व आधुनिक नृत्य की प्रस्तुति दी, प्रतियोगिता में
प्रथम जैन ग्रुप जुनिया,द्वितीय रा. बा. उ.मा वि केकड़ी की टीम व तृतीय स्थान पर सुहानी एंड पार्टी की टीम रही जिन्हें अतिथियों ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया,
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल ने कहा कि नगर पालिका द्वारा तेजा मेले के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को रोचक बनाने आम जनता की सहभागिता बढ़ाने के लिए स्थानीय स्तर के कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने हेतु इस वर्ष आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला बढ़ई इसमें आप सपरिवार आनंद लें वह अपने बच्चों में छुपी हुई प्रतिभाओं को प्रस्तुत करने हेतु उन्हें प्रोत्साहित करें मेला कमेटी के संयोजक सुरेंद्र जोशी ने इस अवसर पर कहा कि पालिका द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं कार्यक्रमों में स्थानीय प्रतिभाओं को मौका देने का यह पहला अनुभव था स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतीकरण श्रेष्ठ था व स्थानीय प्रतिभाओं को भी मौका मिला आगे सभी से विचार करके यदि सहमति बनी तो अगले वर्ष से केवल स्थानीय कलाकारों को शामिल करके ही कार्यक्रम आयोजित किए जाने के प्रयास हम करेंगे।