स्वच्छता पखवाड़े का शुभारम्भ आज स्वच्छता शपथ एवं स्वच्छता श्रमदान के साथ शुरू हुआ। आज स्वच्छ जागरूकता दिवस के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री टी. पी. सिंह ने अजमेर स्टेशन पर रेलकर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलायी तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ श्रमदान किया।सफाई कर्मियों के साथ संवाद किया अपना काम मेहनत और लगन से करने के लिए प्रेरित किया |
महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे श्री टी पी सिंह ने अजमेर स्टेशन पर संस्कार भारती संगठन द्वारा तैयार की गई स्वच्छता पर आधारित रंगोली का अवलोकन किया उसके पश्चात उन्होंने रेल कलाकारों द्वारा मंचित स्वच्छता पर आधारित नुक्कड़ नाटक को देखा और सराहा महाप्रबंधक महोदय ने प्रभात रैली में भाग लेने वाले बच्चों से उनके द्वारा तैयार स्वछता के नारों के बारे में बात की | और स्टेशन परिसर में माननीय प्रधानमंत्री के प्रमुख व्यक्तित्वों के साथ सम्वाद/ स्वच्छता वार्तालाप को वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से सुना।
महाप्रबंधक महोदय के अतिरिक्त इस विशाल आयोजन में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमार कश्यप, मुख्यालय व मंडल के अधिकारिओं व कर्मचारिओं, विभिन्न स्वयं सेवी संगठनो, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी व निरंकारी संगठन के सदस्यों, स्काउट व गाइड, रिटायर्ड रेलवे अधिकारी व कर्मचारी, मान्यता प्राप्त रेल कर्मचारी संगठनो व एसोसिएशन के पदाधिकारियो व सदस्यों सहित लगभग 300 से अधिक लोंगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया |
उल्लेखनीय है स्वच्छता ही सेवा पखवाडे में 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रत्येक दिन को अलग-अलग विषयवस्तु (थीम) – स्वच्छता जागरूकता, स्वच्छता सवांद, स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी, सेवा दिवस, स्वच्छ परिसर, स्वच्छ आहार, स्वच्छ नीर, स्वच्छ प्रसाधन, स्वच्छ प्रतियोगिता, स्वच्छ समीक्षा के आधार पर मनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जायेगा ।
वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर