मोदी का जन्म दिन कल मनाएगी भा ज पा

केकड़ी -भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मण्डल द्वारा लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस स्वच्छता दिवस के रूप में मनाएगी, भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मण्डल अध्यक्ष रामनिवास तेली ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मण्डल कार्यकारिणी,सभी मोर्चो व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी,नगर पालिका अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष व सभी पार्षद ,सभी बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस हेतु सभी कार्यकर्ता 12,15 बजे नगर पालिका पहुच कर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे,

error: Content is protected !!