अजमेर, 24 सितम्बर। राष्ट्रीय पोषण अभियान के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित जागरूकता रैली का कलेक्ट्रेट से अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री अबु सूफियान चौहान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
अक्षय पात्र फाउंडेशन के प्रबंधक श्री बलवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि अक्षय पात्र फाउंडेशन के कार्मिकों एवं स्कूली विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पोषण अभियान के अन्तर्गत जागरूकता रैली निकाली इसे कलेक्ट्रेट से अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री अबु सूफियान चौहान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य पोषण स्तर को बढ़ाकर कुपोषण को दूर करना है। साथ ही पोषण से संबंधित योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया जाएगा। इस मिशन का लक्ष्य बच्चों के बौनापन, आवश्यकता से कम पोषण, खून की कमी एवं जन्म के समय बच्चों के कम वजन की समस्याओं को 2 प्रतिशत तक लाना है। फाउंडेशन द्वारा हाईजैनिक तरीके से निर्मित भोजन का विद्यालय में मिड डे मिल योजना में वितरण की सराहना की। पोषित भारत, शिक्षित भारत की थीम पर यह रैली आयोजित की गई। पोषण जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से आगरा गेट, नगर निगम, मदार गेट, रेलवे स्टेशन, श्रीनगर रोड़ होते हुए अक्षय पात्र फाउंडेशन तक गई।
पीसीपीएनडीटी की बैठक 27 को
अजमेर, 24 सितम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संयुक्त निदेशक डॉ. वंदना चौधरी की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी एक्ट से संबंधित घटित कमेटी की बैठक 27 सितम्बर को दोपहर एक बजे जवाहर रंगमंच के पास स्थित स्वास्थ्य संकुल में आयोजित होगी। यह जानकारी जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक श्री ओमप्रकाश टेपण ने दी।