संत इंग्लिश मीडियम समागम 30 को

केकड़ी 29 सितंबर।
संत निरंकारी मंडल ब्रांच केकड़ी के तत्वाधान में अजमेर जोन का इंग्लिश मीडियम समागम केकड़ी में सन्त निरंकारी सत्संग भवन पर प्रात: 10:00 बजे से दिन में 1:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
सन्त निरंकारी मंडल केकड़ी के ब्रांच मुखी अशोक रंगवानी ने बताया कि इस समागम में अजमेर जोन की लगभग 25 ब्रांचें हिस्सा लेगी।इस समागम में ब्रांचों से आए हुए बच्चे अंग्रेजी भाषा का सहारा लेते हुए आध्यात्मिक विचार रखेंगे। इस कार्यक्रम की सारी रूपरेखा तैयार कर ली गई है व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है।
केकड़ी मंडल प्रवक्ता राम चंद टहलानी ने बताया कि यह विशाल इंग्लिश मीडियम समागम जयपुर के संत अजय खन्ना जी के सानिध्य में संपन्न होगा।सन्त अजय खन्ना अंग्रेजी भाषा का सहारा लेते हुए सद्गुरु माता सुदीक्षा जी का पावन संदेश देंगे।

error: Content is protected !!