आमजन मंहगाई के कोप से ग्रस्त: कंवल प्रकाश

अजमेर। प्रदेश भा.ज.पा. के निर्देश के अनुसार लोक जागरण अभियान के तहत मंहगाई, भ्रष्टाचार मिटाओ, कांग्रेस हटाओ देश बचाओ के तहत भारतीय जनता पार्टी के आर्य मण्डल के वार्ड नं. 5 व 6 के कार्यकर्ताओं की एक बैठक रखी गयी। इसमें भा.ज.पा. शहर जिला प्रचार मंत्री कंवल प्रकाश किशनानी ने मुख्य आतिथि व युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शेखावत व पार्षद खेमचन्द नारवानी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। अध्यक्षता आर्य मण्डल के अध्यक्ष नरपत सिंह कच्छावा ने की।
इस अवसर पर कंवल प्रकाश ने कहा कि आज आमजन मंहगाई के कोप से ग्रस्त है। हर घर की महिला पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी व पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के राज को याद करती है, जब सिलेण्डर देने वाला घर पर आकर पूछता था कि बहनजी सिलेण्डर चाहिये क्या। आज कांग्रेस की सरकार की नीतियों की वजह से घर घर की कहानी है कि सिलेंडर नहीं मिल रहा है। महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। अब वक्त आ गया है कि हर भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार को हटाने के लिए कमर कस ले ताकि भा.ज.पा. सत्ता में आए और आम जनता को राहत मिले। उन्होंने कहा कि पाताल से लेकर आसमान तक कांग्रेस सरकार ने घोटाले किये हैं। करोडों रूपये उनके मंत्रियों ने दबा लिये है, जिस वजह से मंहगाई सिर चढकर बोलने लगी हैै और यदि एफ.डी.आई. को स्वीकृति दे दी गई तो देश वापस गुलामी की जंजीरों में जकडने का डर रहेगा, क्योंकि ईस्ट इंडिया कम्पनी भी इस देश में व्यापार करने आयी थी और हमें गुलाम बना दिया था।
युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस राजनीति को राज करने की नीति पर कार्य करती है और भा.ज.पा. नीतिगत राज करना चाहती है और जनता को उसके दुख दर्द बांट कर उसके साथ कंधे से कंधा मिला कर चलना चाहती है। शेखावत ने कहा कि युवाओं को चाहिये कि वे 18 वर्ष से अधिक उम्र के नवयुवकों के नाम मतदाता सूची में लिखाएं। ऐसा न हो की हमारे युवा अगले विधानसभा व लोकसभा के चुनाव में हिस्सा लेने से रह जायें क्योंकि आने वाला युवा देश व हमारे राज्य की तस्वीर को बदल सकता है।
आर्य मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह कच्छावा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जो घोटाले किये हैं, उससे जनता त्रस्त है। हमें जनता तक जाकर सारे घोटालों व मंहगाई की जानकारी चौपालों व घर घर जाकर लोगों तक पहंुचानी चाहिये।
इस मौके पर एस.सी. मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान, पार्षद खेमचन्द नारवानी व मंडल महामंत्री रमेश एच. लालवानी व रमेश मारू ने भी अपने उद्बोधन से कांग्रेस की सरकार को प्रदेश व देश से उखाड फैंकने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन एस.सी. मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हीरालाल जीनगर ने किया। इस मौके पर राजेन्द्र कुमार नागर, चांदमल दौलिया, मुरलीधर राठौड़, लोकेश वाठेर, पवन कुमार सिवासिया, मूलचन्द बिलोणिया, शैलेन्द्र कुमार, हरिराम नवल, रमेश कुमार शेरा, कीर्तन खेतावन, मनोज जाजोरिया, राजेश शर्मा, बाबूलाल, सीता, आनन्द, विजय, नन्द किशोर, प्रहलाद डेंडवाल, ताराचन्द सिवासिया, रमेश चन्द सिवासिया, मोहन खान, ओमप्रकाश बाकोलिया, घनश्याम खत्री, कमल बाकोलिया, ताराचंद, मीरा आदि उपस्थित थे।
रमेश एच. लालवानी
मंडल महामंत्री 

error: Content is protected !!