शिया समुदाय ने मनाया शौहदा ऐ कर्बला का चेहलूम

अजमेर / 30 अक्टूबर । निकटवर्ती ग्राम दौराई में मंगवार को शिया समुदाय के लोगों ने नवासा ऐ रसूल हजरत ईमाम हुसैन और शौहदा ऐ कर्बला के चेहलूम के मौके पर खूनी मातम किया ।ऑल इंडिया शिया फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष सैय्यद आबिद हुसैन ने बताया कि सुबह आठ बजे से ही दरगाह हजरत अब्बास अ.स पर पहली मजलिस का कार्यक्रम शुरु हुआ। मौलाना अजादार हुसैन साहब ने मजलिस को खिताब फरमाया ! इसी क्रम मे दूसरी मजलिस हुसैनिया बाबुल मुराद में हुई जिसे मौलाना सैय्यद ज़िशान हैदर जैदी ने खिताब किया। इसके बाद बड़ी मस्जिद से ताजिये का जूलूस मुख्य बाजार पहुंचा। कार्यक्रम की आखरी मजलिस अन्दर वाली ईमाम बारगाह मे शुरू हुई जिसे मौलाना नाजिम खेराबादी साहब ने खिताब किया। इसके बाद अंजूमन के नौजवान और बच्चे खूनी मातम करते हुए मुख्य चौक पहुचें। नजर के तकसीम के बाद ताजियो को कर्बला में सहराब किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अन्जूमने शहीदाने फुरात, अंजूमने जाफरया विकास समिति एवं अंजूमने फातहे फुरात के सयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे हजारो अकिदतमन्दो ने भाग लिया। इसी क्रम मे सुरजपुरा,तारागढ, गुवाडिया , मोतीपुरा ,रूपनगढ सहीत अजमेर जिले कि अन्य शिया बस्तीयो के लोगो ने नवासा ऐ रसूल और शौहदा ऐ कर्बला को नजराना ऐ अकिदत पेश किया ।

error: Content is protected !!