शहर जिला भाजपा का चाय पर चर्चा कार्यक्रम संपन्न

अजमेर 10 नवंबर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम चाय पर चर्चा में आज अजमेर महानगर के प्रबुद्ध जन में उत्साह पूर्वक भाग लिया इस कार्यक्रम में अजमेर शहर के व्यापारी वर्ग, उद्योगपति ,विकास समितियां ,सामाजिक संगठन, वकील समुदाय सहित सभी वर्गों ने भाग लिया
चाय पर चर्चा प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में विकास के साथ साथ ही राजनीतिक दलों के विचार व मानसिकता आदि मूल तत्वों पर भी विचार करना आवश्यक है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के भीतर बाहर भारत का कद ऊंचा हुआ है भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद क्षमता युक्त शोषण मुक्त समाज सर्वधर्म समभाव लोकतंत्र प्रथम मूल्य आधारित राजनीति के लक्ष्य पर चलते हुए देश की प्रगति के लिए सतत रूप से प्रयत्नशील है
यादव ने कहा कि विगत 5 वर्षों में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में अजमेर में सतत रूप से विकास कार्य हुए हैं तथा पार्टी का आधार बड़ा है शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने इस अवसर पर प्रबुद्ध जन के बीच कहा कि प्रबुद्ध जन आज देश में प्रदेश तथा जिले मे शासन के प्रति सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है यही कारण है कि 21 राज्यों में भाजपा की सरकार है तथा आने वाले समय में यह और बढ़ेगी
प्रबुद्ध जन से भारतीय जनता पार्टी निरंतर संवाद करती रही है तथा जन भावना अनुरूप शासन कैसा चले इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका प्रबुद्ध वर्ग की है
महापोर धर्मेंद्र गहलोत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जहां प्रत्येक अंतिम रविवार को मन की बात के माध्यम से संपूर्ण देश को एक सूत्र में बांधते हैं उसी प्रकार भाजपा प्रबुद्ध जन के बीच में आकर उनके मन की बात भी सुनकर उसे अमल में लाने वाली पार्टी है
गहलोत ने कहा कि राजनीति में अच्छे लोग आगे आए क्योंकि निस्वार्थ भाव से काम करने वाला राजनीतिक दल अपने क्षेत्र के प्रति अन्य की तुलना में ज्यादा स्थाई व कारगर होता है
अजमेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने कहा कि अजमेर में सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अभूतपूर्व विकास कार्य हुए तथा विकास समितियों के अनुशंसा पर भी पूरा महत्व देते हुए इन सब को भारतीय जनता पार्टी ने अपना भागीदार बनाया है
प्रबुद्ध जन सम्मेलन में महिला के बाल विकास मंत्री अनिता भदेल महामंत्री जयकिशन पारवानी सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी गण व पार्षद गण प्रबुद्ध वर्ग के साथ मौजूद थे
इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोम रतन आर्य ने किया तथा आभार कार्यक्रम के संभाग प्रभारी संजय अरोड़ा ने व्यक्त किया
कार्यक्रम में सर्व श्री कैप्टन सत नारायण सिंह ,राजेश घाटे, राजीव गुप्ता ,राधेश्याम पारीक, उमराव सिंह राठौड़ ,संतोष मौर्य, चक्रेश चंद्र जोशी ,नीतू गुप्ता ,गजानंद राव, यशोदा नंदन, ओम प्रकाश ,कन्हैया लाल जोशी ,ए के मिश्रा ,कमलेश माथुर, ओम प्रकाश यादव ,देवेंद्र शुक्ला ,भंवर लाल शर्मा ,दलजीत, आनंद शर्मा ,किशोर टेकवानी ,कन्हैयालाल मोगिया आदि ने भी विचार व्यक्त कर चर्चा में भाग लिया तथा अंत में सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वे मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के नेतृत्व में देश में प्रदेश में अपनी पूरी सहभागिता दर्ज कराने का संकल्प लिया।

अनीष मोयल
जिला मिडिया संयोजक
भारतीय जनता पार्टी

error: Content is protected !!