देवनानी को चौथी बार टिकट मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह

अजमेर, 12 नवम्बर। षिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चैथी बार टिकट मिलने पर सोमवार को मन्दिरों में जाकर दर्षन किए और भगवान से अपनी भारी मतों से जीत की कामना की। इस बीच देवनानी को टिकट मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने रविवार की रात टिकट की घोषणा होने के साथ ही देवनानी के निवास पर पहुंच कर उन्हें बधाई देते हुए मालाओं से स्वागत करना शुरू कर दिया।
देवनानी ने सोमवार को सुबह देहली गेट स्थित झूलेलाल धाम में दर्षन किए, जहां उनका समाज बंधुओं द्वारा स्वागत भी किया गया। देवनानी ने घाटी वाले बालाजी, आगरा गेट स्थित गणेष जी मन्दिर और अर्जी वाले महादेव मन्दिर में दर्षन किए।
इसके बाद देवनानी ने विभिन्न समाज के लोगों से चर्चा भी की। देवनानी के निवास पर रविवार की रात से सोमवार की देर रात तक पार्टी कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। हर कोई देवनानी का माला व साफा पहनाकर तथा मीठा मुंह करवाकर बधाई देने के लिए आतुर रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर देवनानी को टिकट मिलने की खुषी पर जमकर पैर थिरकाए। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यकर्ता ‘‘सब पर भारी देवानानी’’, ‘‘अजमेर का एक ही देव वासुदेव-वासुदेव’’ और ‘‘लगातार चैथी बारी, देवनानी पड़ेगे सब पर भारी’’ जैसे नारे लगाते हुए झूम रहे थे। कार्यकर्ताओं ने देवनानी को विष्वास दिलाया कि वें चुनाव प्रचार में दिन-रात एक कर उन्हें चैथी बार विधानसभा में भेजकर ही दम लंेगे।
पार्टी का जताया आभार- देवनानी ने अजमेर उत्तर से लगातार चैथी बार टिकट मिलने पर पार्टी आलाकमान, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, पार्टी के प्रदेषध्यक्ष मदनलाल सैनी, पार्टी के प्रदेष प्रभारी व केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाष जावेड़कर का आभार जताया है। देवनानी ने पार्टी नेतृत्व को विष्वास दिलाया है कि वें पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए चैथी बार भी जनता की सेवा करेंगे।
टिकट मुझे नहीं, कार्यकर्ताओं को मिला है- देवनानी ने उन्हें बधाई देने और स्वागत करने पहुंचे कार्यकर्ताओं का दिल से आभार जताते हुए कहा कि चैथी बार भी टिकट उन्हें नही बल्कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिला है। मैं तो निमित मात्र हंू मेरी असली ताकत पार्टी के सभी कार्यकर्ता हैं और मैं भी पार्टी का सिपाही व आम कार्यकर्ता होकर ही पार्टी, राज्य व अजमेर की सेवा करता हूं। देवनानी ने विष्वास जताया कि जिस तरह पिछली तीन बार कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ा और दिनरात एक कर पार्टी को विजयी बनाया, उसी तरह इस बार भी वे पूरी षिद्दत से पार्टी को विजयश्री दिलाएंगे।

error: Content is protected !!