भाजपा महिला मोर्चा व एबीवीपी कूदेगा प्रचार में

अजमेर, 22 नवम्बर। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याषी एवं षिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के पक्ष में प्रचार करने के लिए शुक्रवार से शहर जिला भाजपा महिला मोर्चा और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी मैदान में उतरेगे।
यह निर्णय शहर जिला भाजपा महिला मोर्चा और विद्यार्थी परिषद की गुरूवार को हुई अलग-अलग बैठकों में किया गया। जहां महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वार्डवाइज जिम्मेदारी सौपी गई है, वहीं विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की टोलियां बनायी गई हैं। दोनों बैठकों में महिला मोर्चा और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक व षिक्षा राज्यमंत्री देवनानी को लगातार चैथी बार भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजेंगे।
अजमेर का विकास हमारा मुद्दा-बैठकों को सम्बोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि इस चुनाव में अजमेर का विकास ही हमारा मुद्दा है। उन्होंने अपने पिछले तीन कार्यकाल के दौरान अजमेर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी और आगे भी विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने देगें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे क्षेत्र की जनता को पिछले पांच सालों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों से अवगत कराएं, ताकि जनता हमारे कार्यो से वाकिफ हो सके। उन्होंने कहा कि चूंकि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह हमारे विकास कार्यो को झुठलाकर जनता को गुमराह कर रही है।
दो वार्डो में साधा सम्पर्क-इस बीच देवनानी ने गुरूवार को वार्ड 47 में जनसम्पर्क की शुरूआत प्रताप नगर स्थित षिव मन्दिर भगवान भोलेनाथ के दर्षन करके की। उन्होंने प्रतापनगर, जेलर काॅलोनी, टैम्पो स्टैण्ड, मस्जिद वाली गली आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क साधा। इस दौरान उनके साथ पार्षद राजेन्द्र राठौड़, मण्डल अध्यक्ष राजेष शर्मा, लक्ष्मी यादव, रणजीत ंिसंह मेघवंषी, सूरजमल कालावत, गुलाब ंिसह राजावत, षिवसिंह राठौड़, सुमेर सिंह राठौड़, मानसिंह राठौड़, नरेन्द्र सिंह राठौड़, कमला यादव, प्रहलाद शर्मा, आजाद गौरा, अलीखान, किषनगोपाल प्रजापति, सुरेन्द्र सिंह राठौड सहित अनेक संख्या में कार्यकर्ता साथ रहे। इसी प्रकार देवनानी ने वार्ड 8 में देहली गेट स्थित स्वामी टेऊंराम मन्दिर में धोक लगाकर जनसम्पर्क की शुरूआत की। उन्होंने कुम्हार मौहल्ला, धानमण्डी चैक, ममैयों का चैक आदि क्षेत्रों में मतदाताओं से सम्पर्क साधा। इस दौरान उन्होंने माताजी के मन्दिर, शनि मन्दिर और सत्यनारायण भगवान मन्दिर में भी धोक लगाई। जनसम्पर्क के दौरान कार्यकर्ता देवनानी और भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगाते हुएं जोष-खरोष के साथ चल रहे थे। देवनानी के साथ पार्षद राजकुमार साहू, भागीरथ जोषी, शहर जिला महामंत्री व पार्षद रमेष सोनी, मण्डल अध्यक्ष योगेष शर्मा, शफीक खान, रमेष कौषल, भंवर साहू, मुकेष चरनाल, विजय साहू, कुमार लालवानी, प्रकाष चैरसिया, देवेन्द्र साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिला मोर्चा में इन्हें सांैपी जिम्मेदारी-
वार्ड-01 माधुरी
वार्ड -02 मंजू शर्मा
वार्ड-03 व 58 श्वेता शर्मा
वार्ड-04 सुधा शुक्ला
वार्ड-05 मधु कंवर
वार्ड-45 विजय लक्ष्मी विजय
वार्ड-46 व 47 लक्ष्मी यादव
वार्ड-48 सरोज चैधरी
वार्ड-49 व 50 भुवनेष पंवार
वार्ड-51 सावित्री शर्मा
वार्ड-54 वीणा शर्मा व इन्दु राठी
वार्ड-56 सीमा शर्मा
वार्ड-57 व 60 रष्मि शर्मा
वार्ड-59 बीना गर्ग
विद्यार्थी परिषद में इन्हें सांैपी जिम्मेदारी-
टोली-01 सर्वेष्वर गुप्ता
टोली-02 पलाष गौतम
टोली-03 रणवीर नांद
टोली-04 राहुल कुमार
टोली-05 हितेष सैन
टोली-06 झलक
टोली-07 रष्मि

आज के कार्यक्रम-देवनानी शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे वार्ड 54 में जनसम्पर्क की शुरूआत विकासपुरी चैराहे से करेंगे। शाम 4 बजे वार्ड 55 में जनसम्पर्क शान्तिपुरा गली नं. 01 से शुरूआत करेंगे।
देवनानी के समर्थन में निर्दलीय ने लिया नाम वापस
अजमेर, 22 नवम्बर। विधानसभा चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन गुरूवार को अजमेा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से बतौर निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल करने वाले सुरेन्द्र कुमार सिवासिया ने भाजपा प्रत्याषी व षिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के समर्थन में नाम वापस ले लिया। इसके साथ ही रेगर समाज के अनेक प्रबुद्धजनों ने रेगर समाज की ओर से देवनानी को समर्थन देने का विष्वास दिलाया। इस मौके पर रेगर समाज के शंकर लाल, मनोज कुमार, कालूजी गुसाईवाल, सत्यनारायण कुर्डिया आदि भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!