कांग्रेस घोषणा पत्र प्रदेश को नयी उंचाईयों पर ले जाने वाला

अजमेर 28/11/2018, अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी के सीए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल व प्रदेश राजीव गाँधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल ने आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी घोषणा पत्र को प्रदेश को नयी उंचाईयों पर ले जाकर प्रदेश के विकास में एक सराहनीय कदम बताया | गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषित घोषणा पत्र में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है जिसमे बिजली, पानी, सड़क, किसानों के कर्ज माफ़ी से लेकर शिक्षा, व्यापार व रोजगार आदि क्षेत्रों का भी मुख्य रूप से ध्यान रखा है | घोषणा पत्र को पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार के कुशासन से बीमारू हुए प्रदेश में एक नयी उर्जा फूंकने वाला बताया | गरीबों व दलितों के उत्थान वाला बताया | घोषणापत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ सचिन पायलेट, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वरलाल डूडी की जनता के प्रति सहानुभूति की झलक दिखाई देती है | कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रिय प्रवक्ता प्रमोद तिवारी, उत्तरप्रदेश विधान परिषद् पूर्व प्रतिपक्ष नेता नसीब पठान का भी स्वागत किया |
स्वागत करने वालों में कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, विजय पांड्या, मनीष सेन, नीरू दोसाया, शरद कपूर, जुल्फिकार चिश्ती, प्रहलाद माथुर, प्रेमसिंह गौड, संयम गंगवाल, संजय बाकलीवाल, सुदेश पाटनी आदि ने स्वागत किया |

error: Content is protected !!