भाजपा अध्यक्ष अमित षाह ने किया रोड षो

आज दिनांक 5 दिसम्बर 2018 को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय राजनीति के चाणक्य अमित शाह ने भाजपा शहर व देहात जिला अजमेर द्वारा आयोजित रोड शो कर भाजपा के प्रत्याशीयो के पक्ष में मतदान करने के लिए आमजन से निवेदन किया इस ऐतिहासिक रोड शो के लिए विशेष रूप से तैयार कराए गए रथ में अमित शाह के साथ भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, देहात जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत,उत्तर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी अनिता भदेल, किशनगढ़ विधानसभा से विकास चौधरी, नसीराबाद विधानसभा से रामस्वरूप लांबा ,मसूदा विधानसभा से सुशील कंवर पलाड़ा, केकड़ी विधानसभा से राजेन्द्र विनायका सहित अजमेर नगर निगम के महापौर धर्मेंद्र गहलोत अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा जिला प्रमुख वंदना नोगिया उपस्थित रहे राजस्थान चुनाव का शोरगुल थमने से पहले अजमेर से समूचा राजस्थान चप्पा-चप्पा भाजपा और भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो गया शहर के प्रत्येक वर्ग का प्रत्येक नागरिक कहने लगा भाजपा फिर से …. अमित शाह के रोड शो के लिए तय मार्ग को केसरियां व हरे रंग के गुब्बारों से सजाया गया है पूरा क्षेत्र भाजपा में नजर आने लगा,वहीं हजारों युवा भगवा साफे पहने शामिल हुए करीब दो किलो मीटर का पूरा मार्ग ही आम जन से भरा रहा आमजन में अमित शाह के लिए खासा उत्साह था इस दौरान जगह-जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजेप्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी के कटआउट लगाए गए। पूरा पथ भाजपा के झंडे और बैनरों से अटा रहा ,रोड शो में ढोल और नगाड़े वालों की टोलियां चल रही थी जो रोड शो में चार चांद लगा रही थी रोड शो में पीछे करीब पांच हजार युवा मोटर साइकिल और स्कूटरों पर सवार रहे।बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी भी रोड शो में रही
इस रोड शो का मार्ग केसर गंज सर्किल से प्रारंभ होते हुए परोपकारिणी सभा, से ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए पड़ाव से मदार गेट व कस्तूरबा अस्पताल होते हुए गांधी भवन चौराहा पर समापन हुआ। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अरविंद यादव व देहात जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत ने बताया कि अमित शाह के रोड शो को लेकर आमजन में खासा उत्साह रहा पूरे रोड शो में स्वागत के लिए 16 स्थान तय किए गए हैं। साथ ही, पूरे रोड शो को भव्य बनाने के लिए अजमेर की सभी आठ विधानसभा से भाजपा कार्यकर्ता व आमजन शाह के स्वागत के लिए तत्पर रहे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देहात जिला से राधेश्याम पोरवाल, गणपत सिंह रावत ,पुखराज पहाड़िया, शिवराज चौधरी ,सरिता गेना, मांगीलाल अग्रवाल सभी नो प्रधान सभापति मंडल के सभी अध्यक्ष सभी जिला पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी युवा मोर्चा महिला मोर्चा एससी मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा ओबीसी मोर्चा किसान मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर से किशन सोनगरा रमेश सोनी जयकिशन पारवानी, सतीश बंसल, सोम रतन आर्य ,धर्मेश जैन ,नीरज जैन, प्रवीन जैन ,उमेश गर्ग ,संपत सांखला ,घीसू गढ़वाल , राजेश शर्मा ,योगेश शर्मा ,राज कुमार लालवानी ,मुकेश खिंची, बलराज कच्छावा, सोहन शर्मा, दीपक सिंह, विजय सिंह , विनीत कृष्ण पारीक ,रश्मि शर्मा ,शफीक खान ,प्रशांत यादव, मनीष मारोठिया ,रविंद्र जसोरिया, विकास सोनगरा ,अश्विनी चौहान ,भारती श्रीवास्तव ,धर्मेंद्र शर्मा ,वीरेंद्र वालिया ,राजेंद्र राठौड़, रंजन शर्मा, बीना टाक, अनिल नरवाल, नितेश आत्रे ,नितिन शर्मा, चंद्रेश सांखला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

अनीश मोयल
जिला मिडिया संयोजक
भारतीय जनता पार्टी

error: Content is protected !!