केकडी 15 दिसंबर।
मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में अजमेर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा अजमेर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के आतिथ्य में 16 दिसम्बर को सिविल सर्विसेज मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।
अजमेर जिला माहेश्वरी सभा के मंत्री एस डी बाहेती ने बताया कि माहेश्वरी पब्लिक स्कूल वैशालीनगर में प्रातः8,45 से सांय 4 बजे तक आयोजित इस सेमिनार में प्रशासनिक मार्गदर्शन सेवा समिति महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी सभा के प्रमुख किशन प्रकाश दरक व नीरज सूरतवाला डायरेक्टर एच वी देसाई कॉलेज पुणे,श्रीकांत बाल्दी आईएएस अतिरिक्त मुख्य सचिव व प्रधान सचिव मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार,शैलेश नवाल आईएएस जिलाधीश वर्धा महाराष्ट्र,द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा,व अंतिम चरण में स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा।इस अवसर पर उद्योगपति व समाजसेवी श्रीगोपाल राठी,मुकुटबिहारी मालपानी,गिपीकिशन बंग,सुभाष चंद नवाल व मोहनलाल साबू के गौरवमयी सानिध्य में सेमिनार का शुभारम्भ होगा।अजमेर जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष रमाकांत बाल्दी ने बताया कि शिविर में स्नातक,स्नातकोत्तर,पीएचडी,
प्रोफ़ेशनल डिग्रीधारक (इंजीनियरिंग,एमबीबीएस,सीए,एमबीए,फार्मा,लॉ इत्यादि) व अंतिम वर्ष स्नातक अध्यनरत, ही भाग लें सकेंगे।
अजमेर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के मंत्री अशोक जैथलिया ने बताया कि मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा अध्यक्ष
केसरी चन्द तापड़िया व विजयशंकर मूंदड़ा मंत्री म.रा.प्रा.स.,रमाकांत बाल्दी अध्यक्ष अजमेर जिला माहेश्वरी सभा,एसडी बाहेती मंत्री अजमेर जिला माहेश्वरी सभा,ज्वाला प्रसाद कांकाणी अध्यक्ष अजमेर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा,अशोक जैथलिया मंत्री अजमेर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के निर्देशन में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।