एनएच 76 पर जानलेवा गड्ढों की भरमार भारी भरकम टोल चुकाने के बाद भी रोजाना जा रही जाने”””.
फिरोज़ खान
बारां 27 दिसंबर । कोटा से लेकर शिवपुरी की ओर जा रहे फोरलेन एनएच 76 पर हीरापुर से लेकर घड़ा ओली नदी तक गड्ढों का अंबार लगा हुआ है । आए दिन कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं । वह कई लोग बीते दिनों असमय काल का ग्रास बन चुके हैं । तथा कई घायल होकर बिस्तर में पड़े हुए हैं । इन सब के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मौन बैठा हुआ है। हाल ही पिछले दिनों 12 नवंबर को भंवरगढ़ 12 रोड स्थित पेंटर साहब के ढाबे के पास नाथू लाल पुत्र गुलाब चंद जाति खेरवा निवासी कस्बा थाना अनियंत्रित होकर वाहन से गिर गया और मृत हो गया इसके 7 दिन पूर्व 5 नवंबर को भंवरगढ़ निवासी गुटिया पुत्र राजाराम चंदेल बाईपास के पास भारी भरकम गड्ढे मैं अनियंत्रित होकर बाइक चली जाने की वजह से गंभीर घायल हो गया इससे पूर्व भंवरगढ़ पेट्रोल पंप के पास बहुत ही जानलेवा हादसा हुआ जिसमें 2 लोगों की जानें गई ऐसे ही जाने कितने हादसे पिछले 1 साल में हाईवे पर हो चुके हैं । युवा मंच व जाग्रत महिला संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया की बताया कि साल भर से रोड की हालत इतनी बिगड़ी हुई है की कीमती वाहन गड्ढों में गिरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं । वह अधिकांश वाहनों के टायर पंचर हो कर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं । इन सब के बावजूद सरकार वह भारी भरकम टोल वसूली के बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी मौन धारण किए बैठे हैं यदि आने वाले समय में बी इन गड्ढों को भरा नहीं जाता है तो जाने कितनी जाने और चली जाएगी जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा । वही बारिश के मौसम में तो और ज्यादा दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है क्योंकि इन गड्डो में पानी भर जाने के कारण नजर नही आते है और ऐसे में वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते है । उसके बाद भी इनको ठीक नही करवाया जा रहा है । इससे लोगो व वाहन चालकों में रोष व्याप्त है । भवँरगढ़ पेट्रोल पम्प के सामने तो जबरदस्त गड्ढे हो रहे है दुपहिया वाहन चालक तो इसमें आये दिन दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है । उसके बाद भी विभाग ध्यान नही दे रहा है । जबकि गत महीनों इन गड्डो को लेकर प्रदर्शन भी किया जा चुका है । उसके बाद मूक दर्शक बनकर बैठे हुए है ।