केकडी
मेजर ध्यानचंद हॉकी क्लब केकड़ी द्वारा आयोजित पांचवी हाँकि प्रतियोगिता का शुभारंभ आज समारोह पूर्वक हुआ समारोह के मुख्य अतिथि युवा उद्योगपति व समाजसेवी सोनू लोढा थे कार्यक्रम की अध्यक्षता शक्ति कंपटीशन संस्थान के निदेशक भवानी सिंह शक्तावत ने की व समारोह के विशिष्ट अतिथि युवा नेता धनेश जैन व तूफान मीणा तथा पेसिफिक कॉलेज उदयपुर के प्राचार्य जोगिंदर सिंह थे। प्रारंभ में क्लब के मनीष शर्मा,हरिनारायण बिदा,सत्यनारायण सेन,महेन्द्रपाल सिंह,हेमराज मेघवंशी,नीरज गदिया, ताराचंद जांगिड़,विनय भाटी,मो.जावेद,सुधीर साहू,सांवर लाल जाट,महावीर साहू,अतुल चोटिया,कालू खाती, सद्दाम,महेंद्र चौधरी,मदन मोहन परेवा सहित क्लब के सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण कर साफा बंधवा कर स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा बेच लगाकर स्वागत किया।साथ ही केकड़ी क्लब केकड़ी अध्यक्ष राधामोहन जोशी,हंसराज मेघवंशी,ज्योतिस्वरूप पराशर,मो अजीज,मोहन पेंटर,सतीश व्यास का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया,मनीष शर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि क्लब ने लगातार ये पांचवा आयोजन किया है जिसमे बिना भेदभाव के निर्विवाद रूप से निर्णय होते है ईसी कारण देश के सुदूर प्रान्तों से खिलाड़ी इसमें भाग लेते है हमारा उद्देश्य सभी को अच्छी सुविधाएं दिलाने का रहता है फिर भी कोई कमी रहती है तो हम उसमे आगे सुधार करेंगे में सभी खिलाड़ियों,निर्णयको व सहयोग कर्ताओ का स्वागत अभिनन्दन करता हूँ,मुख्यातिथि लोढा ने कहा कि क्लब द्वारा इस प्रतियोगिता के माध्यम से खेलप्रेमियों व खिलाड़ियों को अच्छी प्रतियोगिता का आयोजन कर केकड़ी का नाम राज्य ही नही सम्पूर्ण देश मे रोशन किया इसके लिए ये बधाई के पात्र है,कार्यक्रम अध्यक्ष भवानी सिंह शक्तावत ने केकड़ी शहर में क्लब द्वारा आयोजित हाँकि टूर्नामेंट को बहुत अच्छी पहल बताते हुए इसके ओर उच्चस्तर पर लेजाने की आशा प्रकट की व सभी को अच्छे आयोजन हेतु साधुवाद दिया,विशिष्ट अतिथि धनेश जेन ने खिलाड़ियों को खेल भावना से अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाये दी,जोगीन्दर सिंह ने केकड़ी कस्बे में बेहतरीन आयोजन के लिए क्लब सदस्यों की प्रशंसा की,युवा नेता तूफान मीणा ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट के माध्यम से क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपना हुनर प्रदर्शन करने का मौका मिलता है समय समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।
अतिथियों ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारम्भ कराया।हरिनारायण बिदा ने बताया कि क्लब द्वारा सभी खिलाड़ियों को एक तरफ का किराया,भोजन व आवास की व्यवस्था निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।प्रतियोगिता में खेले गए आज के मैचों में हांकी उदयपुर ने इटारसी मध्य प्रदेश को 2-0 से करनाल हरियाणा ने साईं हॉस्टल झांसी को 2-1 से शाहजहांपुर ने फूलिया कला को 4 -0 से, तिगड़ाना हरियाणा ने गुडगांवा दिल्ली को 4-0 से परास्त कर अगले दौर में प्रवेश किया।समारोह का संचालन हरिनारायण बिदा ने किया।