विवेकानन्द जयन्ती पर युवा शंखनाद रैली का आयोजन

अध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा अजमेर द्वारा अजमेर में 12 जनवरी को सांय 5 बजे से युवा शंखनाद रैली का आयोजन किया जा रहा है। विवेकानन्न्द केन्द्र के नगर प्रमुख एवं रैली संयोजक रविन्द्र जैन ने बताया कि युवा शंखनाद रैली सांयकाल 5 बजे मदारगेट स्थित गाँधी भवन से प्रारंभ होकर, जीपीओ के सामने से होती हुई चूड़ी बाजार, नयाबाजार, कड़क्का चौक, आगरागेट, नसिंया, महावीर सर्किल से होती हुई बजरंग गढ़ चौराहा स्थित विजय स्मारक पर समाप्त होगी। रैली के समापन पर भारत माता पूजन तथा दीपदान का आयोजन किया जा रहा है।
जैन ने बताया कि इस अवसर पर विवेकानन्द केन्द्र के कार्यकर्ता, विभिन्न महाविद्यालयों के युवा, विद्यालयों से विद्यार्थीगण तथा विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हो रहे है। उन्होंने बताया कि रैली का मार्ग में अनेक प्रतिष्ठानों द्वारा स्वागत किया जाएगा।

रविन्द्र जैन)
नगर प्रमुख
9414618062

error: Content is protected !!