भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया देवनानी का जन्मदिन

अजमेर, 5 जनवरी। अजमेर उत्तर के विधायक व पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गुरूवार को उत्तर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और शहर भाजपा के अनेक नेताओं ने उनके निवास स्थान पर पहुंच कर उन्हें बधाइयां दीं। देवनानी का जन्मदिन 11 जनवरी को है, लेकिन इस दिन दिल्ली में देशभर के भाजपा से जुड़े मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों और जिला व शहर भाजपा के अध्यक्षों व महामंत्रियों की बैठक होने के कारण देवनानी दिल्ली में रहेंगे।
भाजपा के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने देवनानी को मालाएं व साफे पहना और बुके भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। गुरूवार को दोपहर बाद से देवनानी को बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बडे़-बड़े केक तैयार कराकर लाए। देवनानी ने यह केक काट कर मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देवनानी को दीर्घायु, स्वस्थ होने के साथ-साथ अगले कई वर्षों तक अजमेर उत्तर का प्रतिनिधित्व करते रहने की शुभकामनाएं दीं।
ढोल की थाप पर थिरकाए पैर-उत्तर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से ढोल-ढमाके के साथ आए कार्यकर्ताओं ने देवनानी को मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर जमकर पैर थिरकाए। इससे देवनानी के घर पर पूरी तरह उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने काफी देर तक नृत्य किया। कार्यकर्ताओं ने “सब पर भारी, देवनानी”, “अजमेर का एक ही देव, वासुदेव-वासुदेव”, “अजमेर के विकास की एक ही निशानी, वासुदेव देवनानी” जैसे नारे लगाते हुए माहौल को गुजायमान कर दिया। कार्यकर्ताओं ने देवनानी के निवास के बाहर जमकर आतिशबाजी भी की।
कार्यकर्ता हूं और उनके बीच रहता हूं-देवनानी ने कार्यकर्ताओं की बधाई और शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए कहा कि वे हमेशा से पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं और उनके बीच ही रहते हैं। वे अपने आप को पार्टी का सिपाही मानकर पार्टी और जनता की सेवा करते रहे हैं और भविष्य में भी इसी तरह सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने अपने पिछले तीन कार्यकाल में अजमेर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है, उसी तरह भविष्य में भी किसी तरह की कमी नहीं आने देंगे।
यह भी शामिल रहे-देवनानी को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में शहर भाजपा के महामंत्री रमेश सोनी, सीताराम शर्मा, सुलोचना शुक्ला, मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, राजेश शर्मा, पार्षद जे.के. शर्मा, महेंद्र जादम, दीपेंद्र लालवानी, चंद्रेश सांखला, ज्ञान सारस्वत, राजेंद्रसिंह पंवार, कुंदन वैष्णव, धर्मपाल जाटव, अनिल नरवाल, राजू साहू, भारती श्रीवास्तव, सुखदेव सिंह रावत, राजेंद्रसिंह राठौड़, धर्मेन्द्र शर्मा, के.के. त्रिपाठी, सत्यनारायण शर्मा, गंगाराम सैनी, प्रकाश मेहरा, वीरेंद्र वालिया, सुरेश गोयल, बलराम हरलानी, एससी मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र चैहान, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि शर्मा, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रशांत यादव, तारासिंह रावत, महेंद्रसिंह रावत, भंवरसिंह चैहान, शमशेरसिंह रावत, दरियावसिंह राठौड़, जयसिंह रावत, हनुमान महाराज, बंटी साहू, लालसिंह रावत, पंकजसिंह राठौड़, राहुल जयसवाल, लवलेश बंसल, सुनीलसिंह राजावत, अनुपम गोयल, शशांक शुक्ला, धर्मराज गौतम, दीपक शर्मा, रचित कच्छावा, प्रकाश बंसल, डाॅ राजू शर्मा, श्वेता शर्मा, सावित्री शर्मा, दुर्गेश शर्मा, रघुनाथसिंह, रोहित मकवाना, सुरेश नवाल, दिनेश अग्रवाल, भोजराज जोशी, गिरधारी अग्रवाल, रमेश चैलानी, किशन बालानी, कमलेश शर्मा, रमेश टेलर, संजीव चतुर्वेदी, श्याम पंवार, सुरेंद्र माथुर, उमेश गर्ग, प्रवीण जैन, राहुल भारद्वाज, राजीव भारद्वाज, राजू कुमावत, नारायण गुर्जर, विनोदकंवर राठौड़, डी.पी. शर्मा, रवि खंडेलवाल, गोपाल चैहान, प्रदीप अजमेरा, नरसिंह बंजारा, दयालराम सिवासियां, विक्की जैन, मोहन सत्यानी, सियाराम, मनीष शर्मा आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!