राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली मतदान करने की शपथ

अजमेर, 25 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी शुक्रवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित ईमली के पेड़ के नीचे मताधिकार का प्रयोग करने के लिए समस्त अधिकारियों एवं कर्मचरियों ने शपथ ली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा ने सभी को शपथ दिलायी। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री एम.एल.नेहरा, श्री अबु सूफियान चौहान, श्री अशोक कुमार योगी, प्रोटोकॉल अधिकारी श्री जगदीश हेड़ा, सहायक कलक्टर निधि सिंह सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!