राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई का स्वागत

राजस्थान सरकार में वन, पर्यावरण, खाद्य व नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई के मंत्री बनाने के पश्चात प्रथम बार बीकानेर आने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ तनवीर मालावत के निवास स्थान पर पहुँचने पर स्वागत किया गया.
स्वागत कार्यक्रम में देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार किराडू, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष माशूक अहमद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा सहित कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनो के पदाधिकारीगण मौजूद रहे.
साथ ही वन, पर्यावरण, रसद, खाद्य आपूर्ति व अन्य विभागों के जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे.
इस दौरान डॉ तनवीर मालावत ने सुखराम बिश्नोई के विभाग से सम्बंधित बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की समस्याओ के निस्तारण का आग्रह किया जिसका सुखराम बिश्नोई ने सकारात्मक रूप से हल करने का आश्वासन दिया.

error: Content is protected !!