संघ को गद्दार बताना कांग्रेस की ओछी मानसिकता-देवनानी

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 14 फरवरी। अजमेर उत्तर के विधायक व पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि आरएसएस को गद्दार बताना कांग्रेस की ओछी मानसिकता है। जिस कांग्रेस के हाथ घोटालों से रंगे हों, उसे आरएसएस जैसे देशभक्त और राष्ट्रवादी संगठन पर आरोप लगाने का ना तो कोई अधिकार है और ना ही इस तरह की हिमाकत करनी चाहिए। यह बात जगजाहिर है कि कांग्रेस का दामन सदैव भ्रष्ट्राचार, तुष्टिकरण और राष्ट्रीयता के विपरीत सोच वाला रहा है। जिस तरह आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने पर देश की जनता ने जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को सबक सिखाया था, उसी तरह अब राहुल गांधी भी सबक सिखाएगी।
देवनानी ने गुरूवार को अजमेर में कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेताओं द्वारा भाषण के दौरान आरएसएस पर लगाए गए अनर्गल आरोपों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जेएनयूवी में भारत तेरे टुकड़े होंगे, जैसे नारे लगाने वाले कन्हैया के समर्थन में खड़े राहुल गंाधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं को आरएसएस के बारे में दिए ओच्छे बयानों के लिए देश और आरएसएस से माफी मांगनी चाहिए।
आतंकी खतरा पैदा कर रहे राहुल-देवनानी ने आरोप लगाया कि वास्तव में राहुल गांधी जिहादी संगठनों को वैधानिकता और सम्मान देकर देश में हिन्दुत्ववादी लोगों के लिए आतंकी खतरा पैदा कर रहे हैं। जबकि आरएसएस समाज और परिवार व्यवस्था पर आधारित सांस्कृतिक सभ्यता आंदोलन है, जो आइडिया आॅफ इंडिया को मूर्तरूप दे रहा है। देवनानी ने कहा कि कांग्रेस किसी अच्छे संगठन को बर्दाश्त नहीं करती है, वह तुष्टिकरण की नीति अपनाती है। अगर कोई देशभक्त बनना चाहता है, तो इस स्थिति में वह कांग्रेस का साथ क्यों देगा। जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने भी संघ का विरोध किया और प्रतिबंध लगाया था, लेकिन इसका संघ पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके बावजूद संघ मजबूती के साथ खड़ा रहा और आगे बढ़ा। संघ राष्ट्र निर्माण में लगा रहा है और भविष्य में भी अपने इस मिशन में लगा रहेगा। इसी की बदौलत आज देशभक्तों की बड़ी फौज देश में खड़ी हो गई है। देश में करोड़ों स्वयंसेवक हैं, जो राष्ट्र निर्माण और समाज के उत्थान में लगे हुए हैं। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के समय प्रभावित लोगों के लिए सच्चे मददगार बनते हैं।
राजनीतिक स्वार्थ के लिए लगाए अनर्गल आरोप-देवनानी ने कहा है कि कांग्रेस सेवादल के अधिवेशन में कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने राजनीतिक स्वार्थों के वशीभूत होकर संघ पर अनर्गल आरोप लगाए गए हैं, जबकि संघ एक राष्ट्रवादी संगठन है, जिसकी स्वतंत्रता आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में संघ पर किसी प्रकार का आरोप लगाना सच्चे देशभक्तों का अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल और कांग्रेस नेताओं को ना तो देश के इतिहास की कोई जानकारी है और ना ही आरएसएस द्वारा देश, समाज व राष्ट्रीयता के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी है। कांग्रेस और इसके नेता तो अपने राजनीतिक एजेंडे पर काम करते हुए इस प्रकार घटिया स्तर पर उतर कर मा़त्र दुष्प्रचार के लिए मनगढं़त आरोप लगाते रहते हैं।
इतना होने के बाद भी आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण-देवनानी ने कहा, शायद कांग्रेस के नेता यह बात भूल गए हैं कि खुद महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कांग्रेस को समाप्त करने की सलाह दी थी। कांग्रेसियों को यह भी नहीं मालूम कि चीन के आक्रमण के समय देश में आरएसएस की भूमिका को देखते हुए जवाहर लाल नेहरू ने 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड के लिए आरएसएस को आमंत्रित किया था। देवनानी ने कांग्रेस नेताओं को पूर्व राष्ट्रपति प्रवण मुखर्जी से यह पूछने की सलाह दी है कि उन्हें आरएसएस कैसा लगा। मुखर्जी जीवनभर कांग्रेस में रहे, लेकिन उन्होंने नागपुर में जाकर आरएसएस के बारे में जो कुछ कहा, वह शायद कांग्रेस और उसके नेताओं को समझ में नहीं आ रहा है, तो इसे दुर्भाग्यपूर्ण ही कहा जाएगा।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कल ब्यावर आएंगे
तीन लोकसभा क्षेत्रों के शक्ति केंद्र प्रभारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे
अजमेर, 14 फरवरी। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 16 फरवरी को एक दिवसीय यात्रा पर ब्यावर आएंगे, जहां वे पृथ्वीराज चैहान खेल स्टेडियम में पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तीन लोकसभा क्षेत्रों के 24 विधानसभा क्षेत्रों के अधीन शक्ति केंद्र प्रभारी, जिला व मंडल भाजपा पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और विभिन्न संगठनों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
शक्ति केंद्र के अजमेर कलस्टर प्रभारी, विधायक व पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि सिंह 16 फरवरी को सुबह 9 बजे दिल्ली से रवाना होकर किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हैलीकाॅप्टर से रवाना होकर ब्यावर में श्रीसीमेंट परिसर में बने हैलीपेड पर उतरेंगे। हैलीपेड से सिंह सम्मेलन स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन ने 25 लोकसभा क्षेत्रों को आठ कलस्टरों में विभाजित किया है। अजमेर कलस्टर में तीन लोकसभा क्षेत्र अजमेर, नागौर और राजसमंद शामिल किए गए हैं। इस कलस्टर में 26 विधानसभा क्षेत्र हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में तीनों लोकसभा क्षेत्रों के सभी जनप्रतिनिधि, जिला प्रमुख, प्रधान, नगर निगम मेयर, नगर परिषद सभापति, नगर पालिका अध्यक्ष भाग लेंगे। राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है।

error: Content is protected !!