केकड़ी श्मशान घाट का होगा कायाकल्प

निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी का जन्म दिन स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के साथ मनाया जाएगा।
केकड़ी:– संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में संत निरंकारी मंडल ब्रांच केकडी द्वारा निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की 65वीं जयंती पर गुरु पूजा दिवस के उपलक्ष मैं केकड़ी श्मशान घाट पर साफ सफाई अभियान एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा केकडी ब्रांच मुखी अशोक रंगवानी ने बताया कि भारत देश के लगभग 350 शहरों के लगभग 765 अस्पतालों में मिशन के लगभग तीन लाख अनुयाई साफ सफाई कर वृक्षारोपण भी करेंगे।
इसी क्रम में के क्षेत्र में भी 23 फरवरी शनिवार को टांकावास सत्संग स्थल पर लगभग 1 एकड़ भूमि पर साफ सफाई कर वृक्षारोपण किया जाएगा।जिसमें टाँकावास,केकड़ी गुलगावँ के सेवादार सयुंक्त रूप से सेवाएं देंगे।
केकड़ी ब्रांच के मण्डल प्रवक्ता राम चन्द टहलानी ने बताया कि केकड़ी में देवगांव गेट के बाहर स्थित श्मशान घाट पर केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक रंगवानी,टांकावास मुखी कालूराम निरंकारी,गुलगावँ संगत इंचार्ज गोपाल लाल,धूंधरी सेवादल इंचार्ज बालूराम कहार, केकड़ी सेवादल इंचार्ज लक्ष्मण धनजानी के नेतृत्व में सन्त निरंकारी चेरीटेबल फाउंडेशन के सदस्य,सेवादल के सदस्य एवं समस्त साध संगत के सदस्यों के द्वारा साफ़ सफाई कर लगभग ढाई हजार पौधे रोपण किए जाएंगे।
सफाई एवं रँगरोशन का कार्य चेतन भगतानी,नरेश कारिहा व अन्य सेवादारों के नेतृत्व में अभी जारी है। 24 फरवरी रविवार को मूल रूप से सफाई के साथ वृक्षारोपण किया जाएगा।

error: Content is protected !!