सिन्धी अकादमी द्वारा मासिक अदबी गोष्ठी का आयोजन

जयपुर, 22 फरवरी (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी द्वारा झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित कार्यालय ’’अकादमी संकुल’’ में 22 फरवरी, 2019 को मासिक साहित्यिक (अदबी) गोष्ठी का आयोजन किया गया।
अकादमी प्रशासक एवं जयपुर संभागीय आयुक्त के0सी0वर्मा ने बताया कि गोष्ठी की अध्यक्षता भीलवाड़ा के साहित्यकार डा0एस0के0लोहानी ’’खालिस’’ ने की। गोष्ठी में हरीश करमचंदानी ने कविता ’सुख-दुख’’, कन्हैया अगनानी ने लघु कथा ’आदत’’, अजमेर के रमेश नारवानी ’’नींगर’’ ने कविता ’हिन्द जा सपूत’’, डा0खेमचंद गोकलानी ने कविता ’’इन्तिजार’’, डा.हरि जे.मंगलानी ने रागु ’’उडन्दर पखी’’, टी0आर0शर्मा ने लेख ’’अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दींहु ऐं सिन्धी भाषा’’, रमेश रंगानी ने लेख ’’धर्मनरिपेक्ष झूलेलाल’’, गोबिन्द खेमचंदानी ’पदम’ ने गीत ’’मूझाड़ो मन जो’’, हेमन दास ने कविता ’’21 फरवरी अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दींहु’’, माला कैलाश ने कहाणी ’’अणांगी जिन्दगी’’, पूजा चांदवानी ने कविता ’’धीउ जी पुकार’’ डा0पूनम केसवानी ने कविता ’’खामोशी’’, एवं रिन्ने मीराजा ने कविता ’’नाणो (घडियाल) प्रस्तुत की।

अकादमी सचिव ईश्वर मोरवानी ने बताया कि नन्दिनी पंजवानी ने कविता ’’दुख/शोक/ग़म-गीता जे आधार ते’’, रोमा चांदवानी ’’आशा’’ ने कविता ’’हिक मुलाकात’’, चन्द्रकांता पारवानी ने कविता ’’मां मां आहिया’’, गोपाल ने कविता ’’मुहिंजे खीर जो कर्ज’’, पार्वती भागवानी ने लेख ’’हीउ कहिणो कहिरू थी वियो’’, गायत्री ने कविता ’’हू हिकु शख्स’’, लता भारद्वाज ने गीत ’’इन्सानियत’’, कन्हैयालाल मेठवानी ने कविता ’’वफा’’, हेमा मलानी ने कविता ’’बसंत’’, हिना सामनानी ने लेख ’’असां जा फर्ज’’, दयाल ईसरानी ने कविता ’’सिन्धी बोलीअ जो हाल’’, महेश कुमार किशनानी ने कविता ’’शादी आई शादी’’ एवं डा0एस0के0लोहानी ’खालिस’’ ने कविता ’’माण्हुअजी लाचारी ऐं मुहिंजी चाहत’’ प्रस्तुत की।

(ईश्वर मोरवानी)
सचिव

error: Content is protected !!