प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन 24 फरवरी को

अजमेर 23 फरवरी 2019। भारतीय जनता पार्टी अजमेर द्वारा प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन रविवार 24 फरवरी को श्री राम धर्मशाला में किया जाएगा जिला अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम नियत अवधि का होगा जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुधांशु त्रिवेदी का उद्बोधन रहेगा शहर जिला अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम में उन सभी को आमन्त्रित करने का प्रयास किया गया है जो विशुद्ध रूप से राजनीति क्षेत्र से दूर रहकर अपने अपने क्षेत्रों जैसे कि चिकित्सा, व्यवसाय ,खेल ,कला, साहित्य, शिक्षा, सामाजिक संस्थान तथा एनजीओ में काम करते हैं और समाज में अपना एक विशेष स्थान रखते हैं । प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन के संयोजक सोम रतन आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के साथ लोकसभा क्लस्टर प्रभारी वासुदेव देवनानी ,लोकसभा प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राणावत , शहर संघठन प्रभारी राजेन्द्र सिंह बोराना, लोकसभा संयोजक सुरेश रावत, सह संयोजक धर्मेंद्र गहलोत, अरविंद यादव सहित भाजपा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
सभी मंडलों पर होंगे मन की बात के कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा सभी 6 मंडलों पर मन की बात के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा मन की बात के शहर प्रभारी धर्मेश जैन ने बताया कि हर माह के आखिरी रविवार को यह कार्यक्रम 11ः00 बजे से आयोजित किया जाता है इस माह इसे सभी मंडलों पर आयोजित किया जाएगा मन की बात के सह प्रभारी कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि अजमेर उत्तर के 3 मण्डलो और दक्षिण के के तीनों मंडलों पर यह कार्यक्रम दिखाया जाएगा अजमेर उत्तर के प्रभारी तुलसी सोनी ने बताया कि उत्तर विधानसभा में बजरंग मंडल पर पुलिस लाइन चौराहा, पृथ्वीराज मंडल में लोंगिया मोहल्ला सामुदायिक भवन , दाहरसेन मंडल में सभी शक्ति केंद्रों पर आयोजित होगा दक्षिण विधानसभा के मन की बात के प्रभारी घीसू लाल गढ़वाल ने बताया कि आदर्श मंडल में माधव द्वार पर, झलकारी बाई मंडल में श्रीनाथ गार्डन गुलाब बाड़ी तथा आर्य मंडल में बालाजी मंदिर के पास अजय नगर में यह कार्यक्रम किया जाएगा ।

संदीप गोयल
प्रचार मंत्री 9352004484

error: Content is protected !!