श्मशान घाट का किया कायाकल्प

केकड़ी- 24 फरवरी।निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की 65 जयंती पर संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में केकड़ी में देवगांव गेट के बाहर स्थित श्मशान घाट पर सफाई कर वृक्षारोपण अभियान किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कैलाश चंद गर्ग कालूराम निरंकारी गोपाल लाल की अध्यक्षता में सेवा दल ने सद्गुरु प्रार्थना एवं मार्चिंग गीत प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र भट्ट हेमंत जैन शैलेंद्र बोर्दिया दिनेश पारीक निर्मल चौधरी उपस्थित थे।
केकड़ी मीडिया सहायक राम चंद टहलानी के अनुसार केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक रंगवानी ने बताया कि सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज की 65वीं जयंती पर पूरे देश नहीं अपितु पूरे विश्व में भारत सहित 79 देशों में गुरु पूजा दिवस सेवा के रूप में मनाई गई।
इस सफाई एवं वृक्षारोपण अभियान में भारत में 350 शहरों में कुल 974 स्थानों पर सरकारी अस्पतालों एवंसार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई कर वृक्षारोपण किया गया।
इस श्रृंखला में केकड़ी भी देवगांव गेट बाहर स्थित श्मशान घाट की सफाई कर 10 ट्रॉली कचरा बाहर निकाला गया एवं जगह-जगह उगी हुई जहरीली झाड़ियों को, विलायती बबूलों को काटकर बाहर फिकवाया गया
वृक्षारोपण अभियान में कुल 4000 पौधों का पौधारोपण किया गया एवं पूरे स्थान पर घास का भी रोपण किया गया।
अशोक रंगवानी,कालूराम निरंकारी ,गोपाल लाल,बालूराम कहार, लक्ष्मण धनजानी के नेतृत्व में सेवादारों ने अपनी सेवाएं निभाई
जिसमें केकड़ी के साथ साथ टाँकावास,धूंधरी,उंदरी, बाजटा,गुड़गांव फतेहगढ़ बोराडा मोड़ी, खवास आदि गांव के सेवादारों ने सेवाएं दी

error: Content is protected !!