ब्यावर में प्लस पोलियो अभियान 10 मार्च से

ब्यावर, 26 फरवरी। ब्यावर शहरी क्षेत्रा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 10 मार्च से चलाया जाएगा।
राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर के प्रिंसिपल मेडिकल आॅफिसर ने बताया कि 10 मार्च से क्षेत्रा के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को बूथ पर तथा घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए ब्यावर शहर में 99 पोलियो बूथ निर्धारित किए गए हैं। ये बूथ पोलियो दिवस पर प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक खुले रहेंगे। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम एक मार्च से प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होंगे।
उन्हांने बताया कि अमृतकौर चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु केयर केन्द्र में एक मार्च को बूथ संख्या एक से 10 का, 2 मार्च को बूथ संख्या 21 से 30 एवं रूप रजत नर्सिंग काॅलेज विद्यार्थी, 5 मार्च को बूथ संख्या 41 से 50 एवं पूजा नर्सिंग काॅलेज के विद्यार्थी, 6 मार्च को बूथ संख्या 61 से 70, 7 मार्च को 81 से 90 तथा 8 मार्च को समस्त सेक्टर सुपरवाईजर, जोनल अधिकारी एवं प्रभारी शहरी डिस्पेन्सरी का प्रशिक्षण होगा। इसी प्रकार एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र पर एक मार्च को बूथ संख्या 11 से 20, 2 मार्च को बूथ संख्या 31 से 40 तक, 5 मार्च को बूथ संख्या 51 से 60 तक, 6 मार्च को बूथ संख्या 71 से 80 तक तथा 7 मार्च को बूथ संख्या 91 से आगे समस्त बूथों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

error: Content is protected !!